ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
sidhartha Kiara Reception Pics

कियारा आडवाणी की सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग टेकल करने में इस तरह की थी मदद

एक ओर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ऐसे फैंस हैं जो उन्हें बहुत पसंद करते हैं लेकिन वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो दोनों के साथ आने से बहुत खुश नहीं हैं। एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना किया है और इससे उनके मूड पर भी असर हुआ है। हाल ही में कियारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी नहीं बताया कि ट्रोलिंग किस तरह से उन्हें प्रभावित करती है। कियारा ने बताया कि सिद्धार्थ ने भी इस चीज को नोटिस किया था लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा लेकिन कुछ वक्त बाद वह शांत नहीं रह पाए।

उन्हें लगा कि कियारा रो रही हैं और इस वजह से उन्हें बोलना पड़ा। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि हमेशा कुछ लोग ऐसे होंगे जो उन्हें पसंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वो लोग कियारा को पर्सनली नहीं जानते हैं और इस वजह से इस बात का कोई मतलब नहीं है कि वह उनकी बातों की वजह से अपनी खुशी और पीस को प्रभावित होने दें। दोनों की शादी के बाद से ही ऐसी अफवाहें सामने आने लगी थीं कि कियारा ने स्क्रीन पर शादी के बाद किसिंग सीन करना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं वह सत्यप्रेम की कथा के प्रमोशन के वक्त भी अपनी एक तस्वीर के कारण काफी ट्रोल हुई थीं।

कार्तिक आर्यन के भी कई फैंस ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने करियर में काफी क्रिटिसिज्म का सामना किया है। मरजावां तक इंडस्ट्री में उनका फेज काफी लीन रहा है और उन्हें सक्सेस कपूर एंड सन्स और हंसी तो फंसी के बाद ही मिला है।

लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि कियारा आडवाणी ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के सामने 5 प्रतिशत ट्रोलिंग का भी सामना नहीं किया है। अन्य ने लिखा, ”इन बॉलीवुड वाइव्स को ऐसा क्यों लगता है कि उनके पति के पास ही विस्डम है और वो उन्हें ये चीजें समझाते हैं। क्या वह शादी से पहले इन चीजों का सामना नहीं कर रही थीं? उन्होंने फगली और लस्ट स्टोरीज में क्रिटिसिज्म का सामना कैसे किया? वह बड़े बॉलीवुड स्टार के मुकाबले शायद की ट्रोल हुई होगीं। वह हमेशा विक्टिम कार्ड/ अब्ला नारी प्ले करती हैं, उनका फॉरएवर रोल है कबीर सिंह की प्रीति का।”

ADVERTISEMENT

हालांकि, हर कोई कुछ सेलेब्स की तरह मोटी चमड़ी वाला नहीं हो सकता है जो खुद को सोशल मीडिया की नेगेटिविटी से दूर रखते हैं। हम सब इंसान हैं।

18 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT