ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
kiara and sidharth

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने साथ में शेयर की Pics तो फैंस ने दोनों को बताया ‘Perfection’, देखें

नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटस मुंबई के उद्घाटन पर शुक्रवार को सेलेब्स का जमावड़ा दिखाई दिया था और कई सितारे स्टाइल के साथ रेड कारपेट पर नजर आए। इस दौरान न्यूलीवेड सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी वहां स्टाइलिश लुक में नजर आए। इतना ही नहीं वेन्यू पर पेपाराजी ने भी दोनों की तस्वीरें क्लिक कीं। इसके बाद कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।

इस ईवेंट के लिए कियारा ने सिल्वर ब्लाउज और स्कर्ट को पेयर किया और साथ में गोल्डन ट्रेन कैरी किया, जो स्लीव्स का काम कर रहे थे। अपने लुक को उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई एक्सेसरी से कंप्लीट किया। वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा क्रीम कलर के कुर्ता पजामा और मैचिंग ब्लेजर में नजर आए।

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कियारा ने लिखा, लास्ट नाइट @nmacc.india और साथ में दिल का इमोजी भी शेयर किया। नीता अंबानी को मैं एक हार्टफेल्ट थैंक्यू बोलती हूं क्योंकि वह आर्ट और कल्चर को प्रमोट कर रही हैं। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को जैसलमेर में शादी की थी। इसके बाद दोनों जल्द ही वापस काम पर भी लौट गए थे। दोनों इसके बाद से नियमित रूप से ईवेंट्स और इंटरव्यू अटेंड कर रहे हैं और फैंस दोनों को साथ में देखकर काफी खुश भी होते हैं।

फैंस को कियारा की ये पोस्ट काफी पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा, आप दोनों ने इस लुक को स्ले किया है। वहीं अन्य ने लिखा, आप दोनों स्टनिंग लग रहे हैं। तीसरे ने लिखा, परफेक्शन। ईवेंट पर कियारा, करीना कपूर से बात करते हुए भी नजर आईं, जिन्होंने सैफ अली खान और करिश्मा कपूर के साथ ईवेंट अटेंड किया था।

ADVERTISEMENT

NMACC के उद्घाटन समारोह में कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। इसमें सोनम कपूर, करण जौहर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आदि का नाम शामिल है।

01 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT