ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सिद्धांत चतुर्वेदी के इस वीडियो का उनकी Rumored Girlfriend नव्या नंदा से है कनेक्शन, देखें

सिद्धांत चतुर्वेदी के इस वीडियो का उनकी Rumored Girlfriend नव्या नंदा से है कनेक्शन, देखें

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी, जो आखिराबर दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ फिल्म गेहराइयों में दिखाई दिए थे, इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि सिद्धांत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के ग्लिंपस शेयर करते रहते हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी नई फिल्म के शूटिंग सेट से एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो शेयर की है, जिसका कनेक्शन उनकी Rumored Girlfriend नव्या नंदा से है। यहां तक कि कहीं न कहीं यह वीडियो दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म भी कर रही है।

दरअसल, इस वीडियो में सिद्धांत अपने वैनिटी वैन में तैयार होते हुए दिख रहे हैं और उनकी क्रू का एक मेंबर उन्हें चेन पहना रहा है और वह वीडियो शूट कर रहे हैं। सिद्धांत इस दौरान व्हाइट और ब्लू टी-शर्ट में दिखाई दिए और उनके बाल भी एकदम कर्ली नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में सिद्धांत ने लिखा, ‘हर नूडल्स’। सिद्धांत द्वारा इस वीडियो को शेयर किए जाने कुछ ही मिनटों में फैंस को उनकी और नव्या नंदा की एक रीसेंट स्टोरी में बहुत सी समानताएं दिखाई देने लग गईं।

दरअसल, सिद्धांत के इस वीडियो को शेयर करने से पहले नव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह कप्पा नूडल्स खा रही थीं और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ”मैंने आज कुछ नूडल्स बनाएं हैं”।

इसी के कुछ समय बाद सिद्धांत ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर हर नूडल कैप्शन के साथ वीडियो शेयर की और इस वजह से फैंस को दोनों की पोस्ट एक दूसरे के बारे में लग रही है। एक फैन ने सिड की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ”क्या आप नव्या नंदा की बात कर रहे हैं”। वहीं अन्य ने लिखा, ”नव्या ने भी अभी नूडल्स के बारे में पोस्ट किया है”।

ADVERTISEMENT

यहां तक कि इशान खट्टर ने भी कमेंट करते हुए सिद्धांत से पूछा कि ”यह मिस्ट्री वुमन कौन है”? उनके इस कमेंट पर भी कई लोग नव्या नंदा का नाम लिख रहे हैं।

बता दें कि नव्या और सिद्धांत, करण जौहर के 50वे जन्मदिन की पार्टी में सुर्खियों में आए थे। दरअसल, दोनों भले ही पार्टी में अलग-अलग गए थे लेकिन दोनों ने अंदर काफी समय साथ में बिताया था और दोनों का शाहरुख खान के साथ डांस का वीडियो भी वायरल हुआ था।

13 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT