शादी की परिभाषा हर किसी इंसान के लिए अलग हो सकती है और कई बार इस रिश्ते को निभा पाना भी दो लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। दो लोगों की शादी के काम न करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनको समझ पाना शायद दूसरों के लिए मुश्किल हो। केवल परिस्थितियां ही नहीं बल्कि किसी का स्वभाव भी शादी के खत्म होने का कारण बन जाता है। जैसे कि शादी में मारपीट करना या फिर अपने पार्टनर की इज्जत न करना आदि। इस वजह से ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पहली शादी को खत्म कर के जिंदगी में आगे बढ़ने और नई शुरुआत करने का फैसला किया और उन्हें बाद में प्यार मिला भी।
1. श्वेता तिवारी

हर किसी के लिए शादी हमेशा काम नहीं करती है। कई बार रिलेशनशिप फेल हो जाते हैं और कई बार वो बहुत ज्यादा मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हैं। कई एक्ट्रेस गलत रिश्तों में रह चुकी हैं और उन रिश्तों से काफी स्ट्रॉन्ग बनकर बाहर भी निकली हैं। श्वेता तिवारी भी इसी का एक उदाहरण हैं। उन्होंने पहले राजा चौधरी से शादी की थी लेकिन अपनी शादी में उन्होंने फिजिकल एब्यूज का सामना किया। इसके बाद उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की और इस शादी में भी कुछ नहीं बदला लेकिन दोनों ही शादी से वो स्ट्रॉन्ग बनकर बाहर निकलीं।
2. दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ने पहले रौनक मेहता से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी काम नहीं की। इसके बाद उन्होंने शोएब इब्राहिम से शादी की और दोनों का एक बच्चा भी है।
3. शेफाली शाह

शेफाली शाह आज बॉलीवुड का जानामाना नाम हैं और केवल फिल्मों ही नहीं बल्कि अपनी वेब सीरीज से भी वो चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने पहले हर्ष छया से शादी की थी लेकिन दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने विपुल अमृतलाल शाह से शादी की थी।
4. अर्चना पूरण सिंह

अर्चना पूरण सिंह ने भी दो बार शादी की है। परमीत सेठी उनके दूसरे पति हैं।
5. किरण खेर

किरण खेर ने पहले गौतम बेरी से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबे वक्त तक नहीं टिक पाई। इसके बाद उन्होंने अनुपम खेर से शादी की थी।
6. रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे ने पहले मराठी राइटर-डायरेक्टर से शादी की थी लेकिन उनकी शादी नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने आशुतोष राणा से शादी की थी।
7. तनाज ईरानी

तनाज ईरानी ने पहले शेखर गुप्ता से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी वर्कआउट नहीं कर पाई। बाद में उन्होंने बख्तियार ईरानी से शादी की।
8. नीलम कोठारी

नीलम कोठारी ने पहले ऋषि सेठी से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी नहीं चल पाई थी। इसके बाद उन्होंने समीर सोनी से शादी की।