ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब श्वेता तिवारी भी KKK के सेट पर साड़ी में जादू बिखेरती आईं नजर

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब श्वेता तिवारी भी KKK के सेट पर साड़ी में जादू बिखेरती आईं नजर

एक्टर श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इन दिनों केपटाउन (Capetown) में खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने खुद की साड़ी में एक तस्वीर शेयर की। श्वेता ने ये पोस्ट, दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा शेयर की गई पोस्ट के कुछ दिन बाद ही शेयर की है। 
शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर श्वेता ने इस  पोस्ट को शेयर किया है। श्वेता शेयर की गई फोटो में फ्लोरल व्हाइट साड़ी में दिखाई दे रही हैं, जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 
https://hindi.popxo.com/article/shahid-and-mira-kapoor-kids-turn-in-to-chefs-made-special-dish-for-mother-in-hindi-952168

श्वेता की इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा, आप हमेशा ही बहुत क्यूट लगती हैं। वहीं तीसरे ने लिखा, आप इस दुनिया की बहुत ही प्यारी इंसान है।

https://hindi.popxo.com/article/tv-actor-anirudh-dave-shares-health-update-in-hindi-952160

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते दिव्यांका त्रिपाठी ने भी रेड रफल्ड साड़ी में केपटाउन की बीच से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। दिव्यांका ने भी इस तस्वीर में अपने बालों को खुला रखा था और मिनिमल मेकअप किया था। वह कभी खुशी-कभी गम के गाने सूरज हुआ मद्धम पर डांस करते हुए नजर आ रही थीं। 

https://hindi.popxo.com/article/ankita-lokhande-talks-about-her-fight-with-depression-and-ssr-fans-who-trolling-her-in-hindi-944269
श्वेता और दिव्यांका, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली, अर्जून बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, महक चहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद और सौरभ राज जैन खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा ले रहे हैं और इस शो को रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जा रहा है। 
सभी कंटेस्टेंट केप टाउन से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। यहां तक कि हाल ही में श्वेता और अभिनव ने एक फन वीडियो भी शेयर किया था। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
21 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT