रविवार को लैक्मे फैशन वीक का आखिरी दिन था। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैंप वॉक करते हुए दिखाई दीं। क्रिटिकली एक्लेम्ड डिजाइनर अनामिका खन्ना ने अपनी प्रेट लाइन एक-ओके को LFW के दौरान दर्शाया और श्रद्धा कपूर इस दौरान अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दीं। श्रद्धा कपूर इस दौरान एसिमेट्रिकल ड्रेस में नजर आईं।
फैशन लवर्स के लिए यह एक उत्साहजनक हफ्ता रहा क्योंकि बुधवार को शुरू हुए LFW में दिल्ली और मुंबई के बड़े डिजाइनर्स ने अपने डिजाइन्स को पेश किया। देशभर के जाने-माने डिजाइनर्स इस दौरान अपनी लेटेस्ट कलेक्शन को पेश करते हुए दिखाई दिए। अनामिका खन्ना ने इस दौरान अपना एके-ओके कलेक्शन पेश किया और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर उनके लिए रैंप वॉक करते हुए नजर आईं।

श्रद्धा कपूर के ब्लैक आउटफिट पर काफी सारे हैवी टेक्सचर बने हुए थे और साथ ही चेस्ट पर एबस्ट्रेक्ट बीड्स लगे हुए थे, जो उसे ग्लिटर और ग्लैम टच दे रहा था। साहो एक्ट्रेस का शो स्टोपिंग आउटफिट मिनी ब्लैक ड्रेस थी, जिसपर एडिशनल फ्रेय्ड टैसल थे और वो उनकी ड्रेस को हैवी लुक दे रहे थे। उन्होंने अपने आउटफिट को ब्लैक पंप्स के साथ कंप्लीट किया था।

रनवे पर अपनी ग्रैंड एंट्रेंस से पहले श्रद्धा कार से स्टेज पर पहुंची और उस पर एके-ओके प्रिंटिड था। उनकी वेस्ट लेंथ हेयर एक्सटेंशन बहुत ही अच्छे लग रहे थे और उनके मेकअप को उन्होंने ब्लेंडिड स्मोकी आई और लार्ज Doe eyes के साथ कंप्लीट किया था। न्यूट्रल-टोन ग्लोसी लिप्स और खूब सारे हाईलाइटर के साथ एक्ट्रेस ने अपना रनवे लुक कंप्लीट किया था। इस दौरान मनीष मल्होत्रा, अनिल कपूर और काजल अग्रवाल भी डिजाइनर को सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद थें।
तो श्रद्धा कपूर के इस लुक के बारे में आपका क्या ख्याल है?
POPxo मेकअप कलेक्शन की Chillin नेल पेंट के साथ अपने नेल्स को दें ट्रेंडी लुक।