ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
श्रद्धा कपूर बनेंगी बड़े पर्दे पर इच्छाधारी नागिन, कहा- ”हमेशा श्रीदेवी मैम..”

श्रद्धा कपूर बनेंगी बड़े पर्दे पर इच्छाधारी नागिन, कहा- ”हमेशा श्रीदेवी मैम..”

बॉलीवुड में वैसे तो पहले भी नाग और नागिन पर कई फिल्में बनी हैं लेकिन अब एक बार फिर से इस तरह की फिल्म की इंडस्ट्री में वापसी हो रही है। यहां तक कि इस फिल्म में अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) नागिन (Nagin) की भूमिका में नज़र आएंगी। श्रद्धा कपूर से पहले रीना रॉय से लेकर रेखा और श्रीदेवी तक कई एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर नागिन के किरदार में नज़र आ चुकी हैं और अपने किरदारों से हमेशा फैन्स के दिलों में जगह भी बनाई है। श्रीदेवी की फिल्म नगीना और निगाहें दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी और उसके कुछ चार्टबस्टर आज तक मशहूर हैं।
बता दें, केवल बड़े पर्दे ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी दर्शक नागिन जैसे किरदारों या फिर कहानियों को काफी पसंद करते हैं और इसका उदाहरण कलर्स पर आने वाला मशहूर टीवी शो नागिन है। नागिन शो को शुरुआत से ही दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि दर्शक एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नागिन जैसे किरदार देखना पसंद करेंगे।
https://hindi.popxo.com/article/bigg-boss-14-jasmin-bhasin-friend-aly-goni-will-be-next-wild-card-entry-in-hindi-914968
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर की यह फिल्म ट्राइलॉजी होने वाली है और ये मुख्य रूप से लव स्टोरी होगी। इस फिल्म को विशाल फुरिया डायरेक्ट कर रहे हैं और निखिल द्विवेदी इसे प्रोड्यूसर कर रहे हैं। फुरिया ने इससे पहले मराठी फिल्म लपाछपी का निर्देशन किया था। वह इसके हिंदी रिमेक को भी डायरेक्ट कर रहे हैं।
श्रद्धा ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, मेरे लिए बड़े पर्दे पर नागिन का किरदार निभाना सौभाग्य की बात है। मैंने बचपन में श्रीदेवी मैम को नगिना और निगाहें में देखा है और हमेशा से ही इस तरह का किरदार निभाने की ख्वाहिश रखी है। मेरे लिए ये एक आयकॉनिक किरदार निभाने जैसा है, जो हमेशा ऑडियंस को फैसिनेट करता है।

Instagram

इस फिल्म को सैफ्रोन ब्रोडकास्ट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया जाएगा। अभी तक नागिन की रिलीज डेट तय नहीं की गई है। साथ ही मेकर्स द्वारा फिल्म की कास्ट भी अभी तक डिसाइड नहीं की गई है। 
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई फिल्म बागी 3 में नज़र आई थीं। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई दी थीं। वहीं इससे पहले उन्होंने स्त्री फिल्म में काम किया था, जिसमें वह भूत के किरदार में दिखाई दी थीं। उनकी फिल्मों में साहो, स्ट्रीट डांसर 3डी, ओके जानू, हसीना पार्कर और छिछोरे का नाम शामिल है। 
 
POPxo की सलाह: श्रद्धा कपूर जैसा ग्लोइंग लुक पाने के लिए आज ही खरीदेंं MyGlamm के ये प्रोडक्ट्स
https://hindi.popxo.com/article/5-tips-to-buy-perfect-lip-balm-in-winter-for-hydrated-and-moisturize-lips-in-hindi
28 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT