टीवी स्टार शिवांगी जोशी को हुआ किडनी इंफेक्शन, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दी अपडेट
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने नामों में से एक हैं जो अपनी क्लास एक्टिंग और मल्टी-टैलेंट के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस को ये रिश्ता क्या कहलाता में नायरा का किरदार निभाने पर काफी फेम हासिल हुआ है। इसके बाद शो में उनका ट्रैक खत्म हो जाने के बाद वह बालिका वधु के सेकेंड सीजन में लीड रोल में भी दिखाई दी थीं। इसमें वह रंदीप राय के साथ लीड रोल में थीं। इसी बीच कुछ दिन पहले ही शिवांगी जोशी ने बेकाबू में अपने स्पेशल रोल की घोषणा की थी और इसके बाद अब एक्ट्रेस को किडनी इंफेक्शन होने की जानकारी सामने आई हैं।
शिवांगी जोशी को हुआ किडनी इंफेक्शन
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शिवांगी जोशी ने हॉस्पिटल बेड से खुद की एक तस्वीर और साथ में नोट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट फैंस को देते हुए बताया कि कुछ दिनों से उनकी तबियत काफी खराब थी और उन्हें किडनी में इंफेक्शन हो गया है। हालांकि, परिवार, दोस्तों, डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ की मदद और भगवान की कृपा से अब उनकी तबियत ठीक है। साथ ही उन्होंने फैंस को अपनी बॉडी का ध्यान रखने का भी रिमाइंडर दिया। एक्ट्रेस ने फैंस को यह भी बताया कि वह जल्द ही वापस एक्शन में आने वाली हैं। वह रिकवर और हील कर रही हैं। एक्ट्रेस द्वारा पोस्ट शेयर करने के कुछ देर के अंदर ही फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें जल्दी ठीक होने की दुआएं देते हुए नजर आए।
शिवांगी जोशी वर्क
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो शिवांगी आखिरी बार रियलिटी शो फियर फेक्टर – खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। इसके अलावा वह कई डांस वीडियो में भी नजर आई हैं और फिलहाल वह फैंटेसी ड्रामा बेकाबू में एक स्पेशल रोल कर रही हैं।