बिग बॉस 13 में अपनी क्यूटनेस, बेबाक और जिंदादिल अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली शहनाज गिल की लोकप्रियता सीजन के बाद से काफी बढ़ी है। हालांकि शो से निकलने के बाद शहनाज गिल ने धीरे-धीरे खुद को काफी ट्रांस्फॉर्म किया है। शहनाज ने अपने बबली इमेज को तोड़ते हुए काफी वेट लॉस किया है और उनके इस नए अवातर के सामने कई फिट सेलेब्स भी फीके दिखने लगे हैं।
शहनाज ने 6 महीने में 12 किलो वजन घटाया है और वेट लॉस की कोशिश करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए मेजर फिटनेस गोल्स सेट किया है। अब शहनाज ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी के नए शो शेप ऑफ यू में अपना वेट लॉस सीक्रेट शेयर किया है। शिल्पा से बातचीत करते हुए शहनाज ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने वेट लॉस करने का मन बनाया और इसके लिए उन्होंने फिटनेस रुटीन के साथ अपने डाइट पर भी ध्यान देना शुरू किया।
शहनाज ने बताया कि वो दिन की शुरुआत हल्दी वॉटर से करती हैं और अभी कुछ दिनों पहले से ही वो इस ड्रिंक के साथ एप्पल साइडर विनेगर भी मिक्स करने लगी हैं।
बता दें हल्दी वॉटर इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में फैट जमने से भी रोकने में मदद करता है।
शहनाज ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि वो सुबह के नाश्ते में वही सब खाती हैं जो कि पारंपरिक रूप से इंडियन घरों में बनता हैं जैसे, चाय, मूंग, डोसा, मेथी के पराठे। उन्होंने बताया कि उनका मॉर्निंग का नाश्ता प्रोटीन में प्रचूर होता है और वो अब भी वही सब खाती हैं जो वो पहले खाती थी, लेकिन अब वो अपने खाने के पोर्शन पर नियंत्रण रखती हैं।
शहनाज अपना लंच और डिनर दोनों लाइट रखना पसंद करती हैं और इस समय वो एक बोल दाल के साथ दो रोटी लेती हैं।
शहनाज ने बताया कि उनके फिटनेस जर्नी में सबसे जरूरी स्टेप था उनका अपने विल पॉवर को स्ट्रॉन्ग करना और उनके सामने आने वाली किसी भी चीज से डिस्ट्रैक्ट न होना। उन्होंने इस दौरान अपनी क्रेविंग्स को भी मैनेज किया और घर के बाहर का खाना भी बंद कर दिया।
एक्ट्रेस के अनुसार वेट लॉस के लिए कॉम्पलेक्स वर्कआउट रुटीन फॉलो करना इतना जरूरी नहीं है। घर पर वॉक करके भी वजन नियंत्रित कर सकते हैं।