ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
शाहरुख खान की ‘जवान’ पर फैंस का फर्स्ट रिएक्शन आया सामने, फिल्म की जमकर कर रहे तारीफ

शाहरुख खान की ‘जवान’ पर फैंस का फर्स्ट रिएक्शन आया सामने, फिल्म की जमकर कर रहे तारीफ

शाहरुख खान ने पठान फिल्म से इंडस्ट्री में कमबैक किया है और इस फिल्म में सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनियाभर में 700 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ ही पठान हाइएस्ट ग्रोसिंग इंडियन फिल्म भी बन गई थी। पठान ने पूरे बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था और इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से शाहरुख खान की अगली फिल्म जवान के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। काफी महीनों तक एक्टर ने फैंस को केवल फिल्म के प्रिव्यू और पोस्टर से टीज भी किया और अब आखिरकार फिल्म रिलीज की जा चुकी है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और अभी से ही फिल्म को फैंस ने ब्लॉकबस्टर हिट घोषित कर दिया है।

जवान को मशहूर तमिल फिल्ममेकर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है और इससे उन्होंने बॉलीवुड डायरेक्शनल डेब्यू भी किया है। इस फिल्म में शाहरुख अहम भूमिका में हैं और उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणी और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है और अपनी टिकट बुक करने से पहले आपको फैंस का यह रिएक्शन जरूर देख लेना चाहिए।

ब्लॉकबस्टर फिल्म

मूवी ऑफ द ईयर

लास्टिंग इम्पैक्ट

बेस्ट एंट्री एवर

मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म

मूवी ऑफ द सेंचुरी

सुनामी

Wow! शाहरुख खान की फिल्म सही में काफी अच्छी लग रही है। तो क्या आप भी फिल्म देखने जा रहे हैं?

07 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT