ADVERTISEMENT
सीरियल ‘मन की आवाज़- प्रतिज्ञा 2’ के फैंस को लगा बड़ा झटका, जल्द ही बंद होने जा रहा शो
कोरोना वायरस की दूसरी लहर देशवासियों पर बम बनकर फूटी है। हाल इतने बुरे हैं कि न तो मरीजों को हॉस्पिटल में बेड मिल रहे हैं और न ही सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर। महाराष्ट्र सरकार ने तो 1 मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी। पिछले साल लॉकडाउन की वजह से कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग नहीं हो पाई थी। इसके चलते कई बड़े टीवी शोज को रातों-रात बंद कर दिया गया था। इस साल लॉकडाउन लगने पर कई बड़े शोज के मेकर्स ने शूटिंग रोकने के बजाय उसकी लोकेशन बदलने में ही समझदारी समझी। इसके बावजूद कुछ बड़े सीरियल्स पर कोरोना कहर बनकर टूटा है। इसी में से एक है स्टार प्लस का सीरियल ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2″। जी हां, यह सीरियल जल्द ही बंद होने जा रहा है।
स्टार प्लस का चर्चित सीरियल ‘मन की आवाज़- प्रतिज्ञा 2’ बीते मार्च महीने में ही जोर-शोर से शुरू हुआ था। मगर इस बार यह सीरियल दर्शकों के मन में नहीं उतर पा रहा है। जिसके चलते जल्द ही इस शो का हमेशा के लिए पैकअप कर दिया जायेगा। पिछले एक महीने में यह शो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब नहीं रहा। ऐसे में अच्छी टीआरपी नहीं मिलने की वजह से शो को बंद करने का फैसला लिया गया। बता दें शो के मेन लीड पूजा गौर और अरहान बहल इसकी दूसरी शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित थे।
हालांकि शो का आखिरी एपिसोड कब आएगा, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। यह शो पिछले महीने 15 मार्च को ही ऑन एयर हुआ था। सीरियल ‘अनुपमां’ से लेकर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ तक की कास्ट ने इसे खूब प्रमोट भी किया था। वहीं जिन दर्शकों ने इसके पहले सीजन को काफी पसंद किया था वे भी बड़ी बेसब्री से सीरियल ‘मन की आवाज़- प्रतिज्ञा’ के दूसरे सीजन का इंतज़ार कर रहे थे। अब शो का बंद हो जाना सीरियल के फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं।
बता दें सीरियल ‘मन की आवाज़- प्रतिज्ञा’ सबसे पहले साल 2009 में दर्शकों के बीच उतरा था। तब दर्शकों ने इसे दिल से स्वीकार किया था और शो पर खूब प्यार भी बरसाया था। शो में कृष्णा और प्रतिज्ञा यानी अरहान बहल और पूजा गौर की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। यही वजह थी कि पिछली बार 3 साल तक इस सीरियल ने टीवी की दुनिया पर राज किया था। मगर इस बार लगता है यह शो अपने 3 महीने भी पूरे नहीं कर पायेगा और बंद हो जायेगा।
MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
ADVERTISEMENT
25 Apr 2021
ADVERTISEMENT