ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bade Achhe Lagte Hain completes 10 year, बड़े अच्छे लगते हैं' को हुए 10 साल

सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ को हुए 10 साल, एकता कपूर ने शेयर किया क्यूट वीडियो

आपको सोनी टीवी का सुपरहिट सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (Bade Achhe Lagte Hain) तो याद ही होगा। इस सीरियल  पर्दे पर खूब नाम बटोरा था। शो में राम और प्रिया की जोड़ी भी काफी हिट हुई थी। उनकी नोंक-झोंक देखने के लिए शो के फैंस दीवाने हुए रहते थे। सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। यह एकता कपूर के उन चंद सीरियल्स में से एक था, जिसका नाम ‘के’ से शुरू न होने के बावजूद काफी हिट हुआ था। सीरियल में राम की भूमिका एक्टर राम कपूर ने निभाई थी वहीं प्रिया का आइकॉनिक किरदार निभाया था एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने। हाल ही में 30 मई को इस सीरियल ने अपने 10 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर एकता कपूर ने राम और प्रिया की नोंक-झोंक का एक बड़ा ही क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
https://hindi.popxo.com/article/janhvi-kapoor-shares-her-beautiful-paintings-on-social-media-in-hindi-953205
सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की यादें आज भी फैंस के दिलों में ताजा है। सीरियल में राम और प्रिया की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया था। इसी सीरियल ने एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती और चाहत खन्ना को भी टीवी पर पहचान दिलाई। अब इस सीरियल को 10 साल पूरे हो चुके हैं। पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सीरियल के प्रोमो का है, जिसमें राम और प्रिया की प्यार भरी नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। आप भी देखिये ये क्यूट वीडियो और एकता कपूर के साथ उन पुराने दिनों को याद कर लीजिये। 
 
आपको जानकार हैरानी होगी कि सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के इस प्रोमो को फिल्म ‘बधाई हो’ और शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ एक्टर गजराज राव ने डायरेक्ट किया था। इस वीडियो के बाद एकता कपूर ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में साक्षी तंवर, आशा नेगी, सुमोना चक्रवर्ती सहित शो की बाकी कास्ट एंड क्रू ने अपने 10 साल पुराने अनुभव को साझा किया और उन दिनों को याद किया। यह वीडियो काफी नॉस्टैल्जिक है। इससे देखकर आपकी भी यादें ताजा हो जाएंगी।  
 
आपको बता दें यह सीरियल मिडिल ऐज पर पहुंच चुके कपल की शादी और शादी के बाद शुरू हुई उनकी लव स्टोरी पर आधारित था। साल 2011 में यह पहला सीरियल था, जिसमें दो मिडिल ऐज के लोगों का प्यार दिखाया गया था। दर्शकों ने इस सीरियल को खूब पसंद किया और देखते ही देखते यह सीरियल सुपरहिट हो गया। 

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

31 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT