ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
Matte Lips नहीं, इस सीजन ट्रेंडिंग है Latex Lips, जानिए क्या है ये और कैसे पाएं ये लुक

Matte Lips नहीं, इस सीजन ट्रेंडिंग है Latex Lips, जानिए क्या है ये और कैसे पाएं ये लुक

मौसम बदलने के साथ मेकअप ट्रेंड का बदलना चौंकाने वाली बात नहीं है। लेकिन अगर गर्मियों के क्लीन गर्ल मेकअप लुक्स से सीधे हाई शाइन जैसा कोई मेकअप ट्रेंड सामने आए तो फन डबल हो जाता है। ऐसा ही है लेटेस्ट ब्यूटी ट्रेंड Latex Lips। पिछले कुछ दिनों से रैंप पर चल रहा ये लुक अब काफी पॉपुलर हो रहा है। दुनिया भर के सेलेब्स इसे पसंद कर रहे हैं और हमारे यहां इसके लिए दीपिका, जान्हवी, शानाया जैसे सेलेब्स को थैंक्स कहना गलत नहीं होगा। आइए जानते हैं Latex Lips ट्रेंड आखिर क्या है और क्यों इतना पसंद किया जा रहा है।

क्या होता है लेटेक्स लिप्स ( Latex Lips)

ये लिप्स इतने अद्भुत रूप से चमकदार और रिफ्लेक्टिव होते हैं कि वे मिरर की तरह चमकते हैं। इनकी चमक ऐसी होती है जैसे किसी पेटेंट लेदर के जूते या चिकने लेटेक्स के कोट पर मिलती है। 

दरअसल पिछले कुछ समय से क्लीन गर्ल लुक, ड्यूई मेकअप और न्यूड मेकअप लोगो को बहुत पसंद आ रहा था, लेकिन विंटर्स में हमेशा से बोल्ड मेकअप पसंद किया जाता है और यही वजह है कि इस मौसम में लोगों को बोल्ड लुक के लिए Latex Lips ट्रेंड पसंद आ रहा है। 

दीपिका पादुकोण और काइली जेनर जैसी मशहूर इंटरनैशनल सेलेब ने लेटेक्स लुक ट्रेंड को फॉलो किया है। इस अल्ट्रा-ग्लैमरस लुक में लिप्स पर ग्लॉस की मोटी परत होती है जिसकी वजह से लेटेक्स जैसी शाइन दिखती है। इसके लिए सुर्ख लाल, डार्क रेड, गहरे प्लम और अन्य आकर्षक रंग ट्राई करके देखें।

ADVERTISEMENT

अगर आपको भी चाहिए ऐसे हाई शाइन लिप्स तो फॉलो करें ये 4 स्टेप्स-

1. सबसे पहले अपने होठों को तैयार करें। इसके लिए पहले अपने लिप्स को हाइड्रेट रखने के लिए लिप बाम लगाएं। फिर इन पर फाउंडेशन या कंसीलर की हल्की सी परत लगाएं।

2. प्राइमिंग करने के बाद, अपनी पसंद के रंग की लिप पेंसिल से अपने पाउट को लाइन करना शुरू करें। इसी लिप पेंसिल से पूरे होंठ को भरें क्योंकि यह लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है।

3. इसके बाद, मिलते जुलते रंग की मैट लिपस्टिक चुनें। पूरे होंठ को इस रंग से भरें। ध्यान दें कि लिप्स के बीच भाग के साथ-साथ बाहरी कोने में भी समान रूप रंग भरे हों।

4. अब एक क्लियर ग्लॉस लें और इसी से लेटेक्स प्रभाव बनाने के लिए पूरे होंठ को ग्लॉस से भरने से पहले लिप ब्रश से पाउट को आउटलाइन करें। 

ADVERTISEMENT

ऐसे करें लंबे समय तक मेंटेन

ग्लॉसी लिप्स को बार-बार टच अप की जरूरत होती है और यही पर मैट फिनिश की लोकप्रियता समझ आती है। हालांकि ग्लॉसी लिप्स में कम से कम टच अप लगे और ये ज्लदी फेड नहीं हो, इसके लिए आप लिप कलर को पहले ब्लॉट करें ताकि कलर फेड न हो। दूसरा, आप लिप को प्रिपेयर करते वक्त ही अच्छे से लिप्स को प्राइम करें। इसके लिए लिप प्राइमर भी यूज कर सकते हैं।

31 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT