ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Slogans on Environment in Hindi, Environment Day Slogans in Hindi, Environment Day Quotes in Hindi, Save Environment Slogans in Hindi - पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन और नारे, Paryavaran Slogan in Hindi

Slogans on Environment in Hindi – पर्यावरण पर स्लोगन – Save Environment Slogans in Hindi

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत यूनाइटेड नेशंस यानि कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गयी थी। आजकल की पर्यावरण की बिगड़ती दुर्दशा को देखते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। पहली बार 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्वीडन के स्टॉकहोम में विश्व भर के सभी देशों के लिए पहले पर्यावरण दिवस का आयोजन किया था। इसमें 119 देशों ने हिस्सा लिया था। इसी सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) का आयोजन किया जाएगा और इसी दिन से संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की शुरुआत भी हुई थी। मगर भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू किया गया था।

पर्यावरण पर स्लोगन – Slogans on Environment in Hindi

इस पर्यारवण दिवस पर अगर आप भी किसी कार्यक्रम में भाग लें रहे हैं या फिर लोगो को पर्यारवण का महत्व समझाना चाहतें हैं तो एक बार यहाँ दिए गए पर्यावरण पर स्लोगन (Slogans on Environment in Hindi) जरूर पढ़ें।

Slogans on Environment in Hindi

ADVERTISEMENT

Slogans on Environment in Hindi

  1. पर्यावरण और स्वच्छता का है गहरा संबंध,
    इसे बचाने के लिए प्रदूषण पर लगाएं कड़ा प्रतिबंध
  2. पर्यावरण का ज़रूरी है संरक्षण,
    वर्ना प्रदूषण कर जाएगा मानवता का भीषण भक्षण
  3. स्वच्छ हो वायु, स्वच्छ हो जल,
    जिससे मिले स्वच्छ कल
  4. अब अपनाओ जैविक कृषि तकनीक,
    क्योंकि पर्यावरण है प्रकृति का प्रतीक
  5. जीवन में अगर पाना है उत्कर्ष
    तो पर्यावरण रक्षा के लिए करो संघर्ष
  6. पर्यावरण है प्रकृति का दिया गया वरदान,
    इसकी रक्षा कर पाओ जीवन का अमरदान
  7. अगर बचाना है जग में मचता हाहाकार
    तो समय रहते सुनो पर्यावरण की चीत्कार
  8. पर्यावरण की रक्षा,
    मानवता की सुरक्षा
  9. प्रदूषण से हो गई है पृथ्वी अस्त-व्यस्त,
    पर्यावरण रक्षा से ही खुशहाली आएगी समस्त
  10. पर्यावरण रक्षा से ज़रूरी है मोह,
    इसे बचाने के लिए जल्द करो प्रदूषण से विद्रोह

पर्यावरण डे पर स्लोगन – Environment Day Slogans in Hindi

हमे अपने साथ-साथ अपने सभी जानने वालों को संकल्प दिलाना चाहिए की हमें साल के एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन पर्यावरण की रक्षा करनी है और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हैं। अगर इस साल  आप भी 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day in Hindi) के मौके को खास बनाने के लिए ऐसी कोई तैयारी कर रहे हैं तो पर्यावरण पर ये नारे आपके काम आ सकते हैं। आप चाहें तो इन स्लोगंस (Environment Day Slogans in Hindi) में अपनी क्रिएटिविटी के चार चांद भी लगा सकते हैं। पर्यावरण दिवस (paryavaran divas) पर पढ़िए पर्यावरण पर नारे।

environment day slogans in hindi

ADVERTISEMENT

environment day slogans in hindi

  1. प्रण करो उन मंजिलों के कांटे हम हटाएंगे ,
    अपने “Environment Day” पर उसमें नए फूल हम लगाएंगे ,
    हो सकेगा तो खुद को इतना मज़बूत हम बनाएंगे ,
    कि पहले की तरह ही “Nature” में जीना फिर से हम अपनाएंगे ॥
  2. आओ बच्चों तुम्हें बताऊं
    बात मैं एक ज्ञान की
    पेड़–पौधे ही करते हैं
  3. रक्षा हमारे प्राण की।
    विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
  4. पेड़ काटकर पक्षियों का तुम घर उजाड़ते हो,
    पर्यावरण प्रदूषण फैलाते हो और उन्हें पाने के लिए भी तरसाते हो,
    कुछ तो अब शर्म करो,
    पेड़ लगाकर कुछ तो अच्छे कर्म करो,
    Happy World Environment Day
  5. चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं
    सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
    Happy World Environment Day
  6. विज्ञान का कद तुम कभी इतना नहीं बढ़ा पाओगे
    कि पर्यावरण प्रदूषण करके, प्राकृतिक आपदाओं से बच जाओगे
    विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।
  7. पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे,
    तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे,
    कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मानने से,
    पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से,
    विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
  8. पड़े-पौधों की हरियाली इसमें छुपी है हमारी ख़ुशहाली
    पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट
    ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट
    विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पर्यावरण दिवस कोट्स – Environment Day Quotes in Hindi

पर्यावरण के प्रति सजगता और जागरूकता फ़ैलाने के लिए अपने सभी जानने वालों के साथ शेयर करें पर्यावरण दिवस कोट्स (Environment quotes)। ये कोट्स न सिर्फ आपको संबल देते हैं, बल्कि ऊर्जा का नया संचार भी करते हैं। ये हमें पर्यावरण के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी का एहसास दिलाते हैं और कुछ कर गुज़रने के लिए प्रेरित करते हैं।

Environment Day Quotes in Hindi

ADVERTISEMENT

Environment Day Quotes in Hindi

  1. पर्यावरण को नहीं बचाएंगे तो हम कहां बच पाएंगे
  2. पर्यावरण को बचाकर जीवन को स्थिर बनाओ
  3. पर्यावरण रक्षा का संकल्प है पृथ्वी को बचाने का एकमात्र विकल्प
  4. जीवन के लिए महत्वपूर्ण है पृथ्वी का रूप संपूर्ण
  5. पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं – चीफ सिएटल
  6. यह दुनिया सिर्फ ‘हमारी’ नहीं है – मारियो स्टिंगर
  7. पर्यावरण को नष्ट करने से हमारा कोई समाज नहीं बचेगा – मार्गरेट मीड
  8. पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं – महात्मा गांधी
  9. पर्यावरण प्रदूषण एक लाइलाज बीमारी है और इसे बस रोका जा सकता है – बैरी कॉमनर
  10. मैं ईश्वर को प्रकृति में, जानवरों में, पक्षियों में और पर्यावरण में पा सकता हूं – पैट बकले
  11. अफसोस की बात है, जंगल की तुलना में, रेगिस्तान बनाना कहीं आसान होता है – जेम्स लवलॉक
  12. हमारा कोई समाज नहीं होगा, अगर हम पर्यावरण को नष्ट करते हैं – मार्गरेट मीड 

पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन – Save Environment Slogans in Hindi

कई बार किन्हीं विशिष्ट कार्यक्रमों व सभाओं के लिए पर्यावरण पर नारे सुनाने या लिखने की ज़रूरत पड़ जाती है। अगर आप भी 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day in Hindi) के मौके को खास बनाने के लिए ऐसी कोई तैयारी कर रहे हैं तो पर्यावरण पर ये नारे आपके काम आ सकते हैं। आप चाहें तो इन स्लोगंस (Save Environment Slogans in Hindi) में अपनी क्रिएटिविटी के चार चांद भी लगा सकते हैं। पर्यावरण दिवस (paryavaran divas) पर पढ़िए पर्यावरण पर नारे।

Save Environment Slogans in Hindi

ADVERTISEMENT

Save Environment Slogans in Hindi

  1. मैं ईश्वर को प्रकृति में , जानवरों में, 
    पक्षियों में और पर्यावरण में पा सकता हूँ – “पैट बकले” 
  2. भविष्य या तो हरा होगा या तो  नहीं होगा – “बॉब ब्राउन “
  3. मानवजाति ने शायद पहले के कुल मानव इतिहास की तुलना में 
    20 वीं सदी में पृथ्वी को अधिक नुकसान पहुँचाया है – “जैक्स यवेस कॉस्ट्यो” 
  4. मनुष्य और धरती के बीच सौहार्द की एक स्थिति संरक्षण है। 
    यदि आप एक जंगल काट देते हैं. तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि 
  5. आपके पास कितनी आरा मिल्स हैं अगर अब पेड़ ही नहीं बचे हैं – “सुजैन जॉर्ज “
  6. मैं खुश हूँ कि मैं ऐसे भविष्य में, युवा नहीं होऊंगा जिसमे जंगल ना हों – “आल्डो लियोपोल्ड “
  7. अगर हम पर्यावरण का नाश करेंगे, 
    तो हमारे पास समाज भी नहीं बचेगा। – “मार्गरेट मीड” 
  8. पक्षी पर्यावरण के संकेतक हैं. यदि वे खतरे में हैं तो हम जानते हैं कि 
    हम भी जल्द ही खतरे में होंगे – “रोजर टोरी पीटरसन “
  9. भगवान इन पेड़ों पर  ध्यान देता है, इन्हें सूखे, बीमारी, 
    हिम्स्खलन और  हजारो  तूफानों और बाढ़ से बचाता है.
    लेकिन वो इन्हें बेवकूफों से नहीं बचा सकता. – “जॉन मुइर “
  10. मैं प्रकृति, जानवरों में, 
    पक्षियों में और पर्यावरण में ईश्वर को प्राप्त कर सकता हूं. – “पैट बकले “

 

विश्व पर्यावरण दिवस के नारे – Paryavaran Slogan in Hindi

आगे बढ़ने की दौड़ में मनुष्य कहीं न कहीं बहुत पीछे भी घिसटता जा रहा है। सभी प्राकृतिक संसाधनों की बर्बादी या उन्हें नुकसान पहुंचाना हमारी प्रगति नहीं, बल्कि पिछड़ेपन का सबूत है। इस समय ज़रूरत है कि पूरा विश्व एक होकर प्रकृति के सम्मान को बचाए। स्वच्छ पर्यावरण के बिना हमारा अस्तित्व भी कुछ नहीं है। हम धीरे-धीरे अंदर से खोखले होते जा रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के बहाने ही सही, हमें इस साल भी फिर एक बार प्रकृति और पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। पढ़िए (Environment Day Slogans in Hindi) विश्व पर्यावरण दिवस के नारे।

ADVERTISEMENT

विश्व पर्यावरण दिवस के नारे

विश्व पर्यावरण दिवस के नारे

  1. पर्यावरण की रक्षा करना है दुनिया को सुरक्षित करना है
  2. आओ हम सब मिलकर पर्यावरण बचाएं, सभी का जीवन सुरक्षित बनाएं
  3. पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं, पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं
  4. धरती पर सांसें तभी तक सुरक्षित हैं जब तक यह पर्यावरण सुरक्षित है
  5. हम सबका यही नारा है, पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है
  6. जब होगा इस धरती पर पर्यावरण का सम्मान, तभी होगी सुरक्षित सबकी जान
  7. अगर विश्व को बनाना है महान तो इस पर्यावरण का रखना होगा ध्यान
  8. पर्यावरण को सुरक्षित बनाओ, जीवन को खुशहाल बनाओ
  9. पर्यावरण बचाओ, विश्व सुरक्षित बनाओ
  10. पर्यावरण की रक्षा, विश्व की सुरक्षा

पर्यावरण दिवस 2021 थीम – World Environment Day Theme 2021

पर्यावरण की रक्षा के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसके लिए हर साल एक थीम तय की जाती है और अनेक देश इस आयोजन का हिस्सा बनते हैं। यह आयोजन दुनियाभर के लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है। पर्यावरण दिवस 2021 में  पाकिस्तान वैश्विक मेजबान के रूप में कार्य करेगा। पर्यावरण दिवस 2021 की थीम पारिस्थितिकी तंत्र बहाली (Ecosystem Restoration) है। 

इन्हें भी देखें –
Save Earth Slogans in Hindi
पृथ्वी दिवस का इतिहास
World Environment Day Quotes in English
Environment day activities in English
Environment day quiz in English

30 Apr 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT