ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Save Earth Slogans in Hindi

Slogans on Earth Day in Hindi – पृथ्वी दिवस पर संदेश, शुभकामनाएं और स्लोगन

पृथ्वी दिवस भारत सहित पूरी दुनिया में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस (earth day 2022) यानि इंटरनेशनल अर्थ डे के मौके पर पर्यावरण संरक्षण के बारे में सभी लोगों को जागरूक किया जाता है। लोगों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताया जाता है। साथ ही सभी पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प लेते हैं। वैसे तो हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके संरक्षण के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान अगर विश्व पृथ्वी दिवस के दिन ही थोड़ा बहुत योगदान दे तो धरती के कर्ज को उतारा जा सकता है। हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की बहुत जरूरत है, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर जीवन नरक से बदतर हो जाएगा। हर साल यह दिन अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। 

 

 

पृथ्वी बचाओ पर स्लोगन – Save Earth Slogans in Hindi

पृथ्वी इस संसार में सबसे अनमोल वस्तु है, जो जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं जैसे कि ऑक्सीजन और पानी को रखती है। लेकिन माानव उसका कर्जदार होने की बाजय उसको ही नुकसान पहुंचा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो पृथ्वी के साथ-साथ मानव का भी विनाश हो जाएगा। यहां हम आपके साथ पृथ्वी दिवस के मौके पर पृथ्वी को बचाने के उद्देश्य से हिंदी स्लोगन साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप दूसरों के साथ शेयर कर उन्हें पृथ्वी के संरक्षण के लिए जागरूक कर सकते हैं – 

ADVERTISEMENT

Save Earth Slogans in Hindi

Save Earth Slogans in Hindi

  1. धरा नहीं होगी तो सब, धरा का धरा रह जाएगा!
  2. जब-जब पक्षी खतरे में होंगे, तो मानव भी खतरे से ज्यादा दूर नहीं होगा।
  3. लीकेज नल में नहीं हमारी सोच में है, व्यर्थ जल न बहाएं, कल के लिए पानी बचाएं….
  4. पृथ्वी हमारी माता है, ये हमारा इतिहास बताता है।
  5. पृथ्वी हमारी जननी है, अब हमे इसकी रक्षा करनी है …
  6. पृथ्वी को तुम बंजर ना बनाओ, हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाओ।
  7. पृथ्वी हम सबका घर है, इसकी सुरक्षा हम सब पर है।
  8. आने वाली पीढ़ी है प्यारी, तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी …
  9. धरती माता करे पुकार, हरा भरा कर दो संसार।
  10. बच्चों को बचाएं प्रदूषण की नजर से, पेड़ लगाएं और धरती बचाएं अपनी नई पीढ़ी के लिए ….

पृथ्वी दिवस पर संदेश – Earth Day Message in Hindi

 

हमारे परिवार और परिवार को भेजे जाने वाले हर उत्सव के संदेश की तरह, इस साल भी 22 अप्रैल को अपनी धरती (earth day 2022) अपना जीवन बचाने और लोगों को पृथ्वी के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन पृथ्वी दिवस पर संदेश (massage on earth day in hindi) भेंजे। इस दिन को विश्व पृथ्वी पूजा दिवस (world earth day) की तरह मनाएं।

Earth Day Message in Hindi

ADVERTISEMENT

Earth Day Message in Hindi

 

  1. पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने के हर कार्य के खिलाफ आवाज उठाएं। Happy Earth Day
  2. यह मत भूलो कि आपको यह धरती अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है ताकि आप इसे अपने बच्चों को दे सकें। हैप्पी अर्थ डे।
  3. धरती बचाओं, जीवन बचाओ, जीवन खुशहाल बनाओं। 
  4. दिल लगाने से अच्छा है कि पौधे लगाएं, वो घाव नहीं देंगे, कम से कम छांव तो देंगे।
  5. अर्थ (Earth)का कुछ करो, नहीं तो अनर्थ हो जायेगा।
  6. इस नीले चमकते ग्रह पर बीताया हर एक पल कीमती है इसलिए इसे सावधानी से प्रयोग करो।
  7. तुम पृथ्वी से जो लेते हो , उसे वापस कर देना चाहिए… यही प्रकृति का तरीका है।
  8. हम ऐसे बिंदु पर पहुंच रहे हैं जहां हमने पृथ्वी पर जो बोझ रखा है यदि उसे खुद नहीं हटाते तो पृथ्वी को उसे हटाना होगा।
  9. सभी का यही कहना है कि पेड़ धरती का गहना हैं। हैप्पी वर्ल्ड अर्थ डे।
  10. पहाड़ियों को खोदने से संतुलन बिगड़ रहा है, लेकिन महसूस करें कि नुकसान आपका है। पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ।

 

पृथ्वी दिवस स्लोगन – Slogan on Earth in Hindi

आधुनिकता की दौड़ में हम कहीं न कहीं उस पृथ्वी को नुकसान पहुंचा रहें हैं जो हमारी जननी है। इसी पृथ्वी ने हमें हवा, पानी, अन्न और रहने के लिए जगह दी। आज वही पृथ्वी हमारे कर्मों के कारण ही धीरे-धीरे अपनी अस्तित्व खोती नजर आ रही हैं और हम मूक दर्शक बने तमाशा देख रहे हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आने वाली पीढ़ी भी उसी पृथ्वी की गोद में आराम कर सकें जिसमें आप पले-बढ़ें हैं तो जागरूक हो जाइए। क्योंकि अगर पृथ्वी (world earth day) को समय रहते नहीं बचाया गया तो इसका एक दिन सर्वनाश होना तय ही है। यहां हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसे ही बेहतरीन पृथ्वी दिवस पर स्लोगन (slogan on earth) के कलेक्शन, जिन्हें आप फेसबुक, वाट्सऐप और मैसेज के जरिए एक-दूसरे को भेज कर जागरूकता का संदेश दे सकते हैं – 

Earth Day Slogans in Hindi

ADVERTISEMENT

Earth Day Slogans in Hindi

  1. पेड़ होंगे तो मिलेगी छांव, वरना जलेंगे हमारे पांव।
  2. पेड़-पौधे मत करो नष्ट, वरना सांस लेने में होगा कष्ट।
  3. चारों तरफ बढ़ाओ जागरूकता, पर्यावरण है आजकी आवश्यकता!
  4. जब हरियाली छाती है, जीवन में खुशियां आती है।
  5. एक घर, एक पेड़ संतुलन का यही हैं खेल..
  6. प्रकृति हमसे कुछ नहीं मांगती है, वह बस हमें देती जाती है…. लेकिन लालच करने पर वह हमें दंड भी देती है।
  7. मत काटो इन पेड़ो को इन में होती हे जान, बिन पेड़ो के हो जायेगा हम सब का जीवन सुनसान …
  8. जब पेड़ लगाए सब इन्सान, तब होगा मानव का कल्याण … 
  9. ये हम अब सबको समझाएं, संदेश ये हम सब तक फैलाएं, आओ पर्यावरण बचाएं और धरती मां का कर्ज चुकाएं।
  10. कल की सांसों के लिए हमें आज से ही पेड़ लगाने होंगे ..

पृथ्वी दिवस कोट्स – Earth Day Quotes in Hindi

पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है,लेकिन हम अपनी जरूरतों की वजह से इसका नाश कर रहे हैं। जलवायु में तरह तरह के परिवर्तन होने के कारण भविष्य में मानव जीवन को किसी तरह के नुक्सान का सामना न करना पड़ें, इसलिए अभी से आप अपने साथ-साथ अपने दोस्तों, परिजनों और रिश्तेदारों को अर्थ डे कोट्स इन हिंदी सेंड करें और पढ़ें  महान प्रेरकों के कथन। सबको मिल कर समझाएं अर्थ डे की जरुरत और महत्व।

Earth Day Quotes in Hindi

Earth Day Quotes in Hindi

ADVERTISEMENT
  1. पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है , लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं
  2. पृथ्वी स्वर्ग से भरी हुई है …लेकिन यह केवल वही देख पाता है जो अपने जूते उतारता है – महात्मा गाँधी
  3. विशाल ब्रह्मांडीय अखाड़े में पृथ्वी एक बहुत छोटा सा मंच है। – एलिज़ाबेथ बैरेट ब्राउनिंग
  4. ये मत भूलो की धरती तुम्हारे पैरों को महसूस करके खुश होती है और हवा तुम्हारे बालों से खेलना चाहती है। – कार्ल सागन
  5. हज़ारों थके , अचंभित , अति सभ्य लोग अब ये जानने लगे हैं कि पहाड़ों पर जाना घर जाना है ; कि जंगल एक ज़रुरत हैं… – खलील जिब्रान
  6. पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं – चीफ सीयेटेल
  7. एक अच्छे घर का क्या उपयोग है अगर आपके पास इसे बनाने के लिए एक सहनशील ग्रह नहीं है 
  8. बिना पृथ्वी के मानव जाति घर के बिना मानवता के सामान है – जी. रेन्बोल्ट
  9. पृथ्वी एक कैनवास है, और परमेश्वर कलाकार है – एमी बी
  10. स्वस्थ्य पृथ्वी स्वस्थ्य निवासियों के बराबर है। – लौरेल मेरी सोबोल
  11. इस नीले चमकते ग्रह पर बिताया हर एक पल कीमती है इसलिए इसे सावधानी से प्रयोग करो। – संतोष कलवार
  12. कमजोरों को स्वर्ग पर शाशन करने दो । जो मज़बूत हैं वे पृथ्वी पर शाशन करें – जेनिफर  अर्मीनट्राउट
  13. मनुष्य ही इस पृथ्वी पर एक मात्र प्राणी है जो अपने बच्चों को घर वापस आने की इज़ाज़त देता है – बिल कोस्बी
  14. हर कोई पृथ्वी को बचाना चाहता है; कोई अपनी माँ को खाना बनाने में मदद नहीं करना चाहता। –  पी. जे . ओ’ रुर्के

ये भी पढ़ें
पिता पर सुविचार (पितृ दिवस), कोट्स, शायरी  
World Earth Day Quotes in English
Earth Day Quiz in English
पर्यावरण पर स्लोगन

POPxo की टीम आप सभी से अनुरोध करती है कि पृथ्वी को विनाश से बचाने के लिए सहयोग दें। प्रदूषण को रोके, जल बचाएं और पेड़ पौधे जरूर लगाएं।

20 Mar 2020
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT