ADVERTISEMENT
home / xSEO
जानिए, 7 दिन अनार खाने के फायदे क्या हो सकते हे | Sat Din Anar Khane Ke Fayde

जानिए, 7 दिन अनार खाने के फायदे क्या हो सकते हे | Sat Din Anar Khane Ke Fayde

अनार सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। यह उन फलों में से एक है जिसका आपको रोजाना एक बार तो सेवन करना ही चाहिए। अनार खाने से आपके शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। इसके अलावा भी अनार के कई फायदे होते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इस वजह से हम यहां आपके लिए 7 दिन अनार खाने के फायदे लेकर आए हैं। 

अनार खाने के फायदे | Anar Khane ke Fayde

अनार में प्रोटीन और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इस वजह से यह कई प्रकार के रोगों से शरीर की रक्षा करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अनार वजन घटाने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें नाममात्र का फैट होता है। यदि आप अपना वजन कम कर रहे हैं तो भी आप नियमित रूप से सेवन के लिए अपनी डाइट में अनार को शामिल कर सकते हैं। अनार में कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और जिंक भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

Anar Khane ke Fayde
  • अनार खाने से हृदय रोग होने की संभावना कम होती है।
  • मधुमेह की संभावना भी अनार के सेवन से कम होती है।
  • अनार के सेवन से कैंसर का खतरा भी कम होती है।
  • अनार आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • अनार खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • गर्भावस्था के लिए भी अनार काफी फायदेमंद होता है।
  • मासिक धर्म की वजह से महिलाओं को होने वाली अनीमिया की समस्या भी अनार के सेवन से कम होती है।
  • अनार के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • अनार वजन घटाने में मदद करता है।
  • अनार किडनी स्टोन की दिक्कत को कम करने में मदद करता है।
  • अनार के सेवन से फैटी लीवर की दिक्कत भी कम होती है।

अनार के इसके अलावा भी कई फायदे होते हैं और उनके बारे में डिटेल में जानकारी आप अनार के औषधीय गुण और फायदे पर प्राप्त कर सकते हैं।

7 दिन अनार खाने के फायदे | Sat din anar khane ke fayde in hindi

नियमित 7 दिनों तक अनार खाने के कई फायदे होते हैं और उनके बारे में हम यहां आपको डिटेल में बताने वाले हैं। तो चलिए बिना कोई देरी किए शुरू करते है। 

ADVERTISEMENT
Sat din anar khane ke fayde in hindi

7 दिन अनार खाने के फायदे हृदय के लिए 

अनार में अन्य फलों के मुकाबले अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को रोकने में मदद करते हैं और हृदय रोग की संभावना को भी घटाते हैं। अचानक से होने वाली मौतों का एक मुख्य कारण दिल की समस्या भी होती है। ऐसे में यदि आप नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं तो दिल की समस्या होने की संभावना 12 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

7 दिन अनार खाने के फायदे ब्लड प्रेशर के लिए

अनार में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव पॉलीफिनॉल होते हैं जो ब्लड प्रेशर को ठीक रखने में मदद करते हैं। एक रिसर्च की मानें तो नियमित रूप से अनार के दानों का सेवन करने से व्यक्ति में हाइपरटेंशन की परेशानी नहीं होती है। इतना ही नहीं अनार का जूस पीने से रक्तचाप की दिक्कत कम होती है और स्वास्थ्य ठीक रहता है। यदि आप दो हफ्तों तक नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं तो आप अपने शरीर में अंतर को महसूस कर सकते हैं। 

7 दिन अनार खाने के फायदे कैंसर के लिए

अनार के दानों का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा वाकई में काफी कम होता है। अनार में एंटीट्यूमर प्रभाव मौजूद होते हैं जो कैंसर उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं अनार के अर्क से स्तन कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोका जा सकता है और इससे वो स्तन कैंसर होने से भी बचाता है। 

त्वचा के लिए 7 दिन अनार खाने के फायदे

इन सब बीमारियों के साथ-साथ अनार का सेवन त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। अनार में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे पर चमक लाने का काम करते हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां और दागों को भी कम करने में मदद मिलती है। इस वजह से यदि आप 7 दिनों तक लगातार अनार का सेवन करते हैं तो इससे कील मुंहासें दूर होते हैं और साथ ही यदि आपकी स्किन ऑयली है तो उससे छुटकारा पाने में भी यह आपकी मदद करता है। 

ADVERTISEMENT

7 दिन अनार खाने के फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए

अनार में एलैजिक एसिड, एलैजिटानिंस, प्यूनिसिक एसिड, फ्लेनॉयड, एंथोसायनिन आदि प्रकार के कई सारे बायोएक्टिव मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए अनार का सेवन किया जाता सकता है और उनके प्रभाव को कम किया जा सकता है। अनार प्रोबायोटिक बैक्टीरिया को उत्तेजित करने का काम करता है और इस वजह से यह संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

7 दिन अनार खाने के फायदे शुगर के लिए

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए अनार का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अनार और अनार के जूस का सेवन करने से इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता कम होती है। बता दें कि अनार भले ही मीठा क्यों ना होता हो लेकिन इसकी मिठास शरीर के लिए हानिकारक नहीं होती है और इसकी पुष्टि कई तरह के वैज्ञानिक अध्ययनों में की गई है। 

7 दिन अनार खाने के फायदे प्रजनन क्षमता के लिए

7 दिन अनार खाने के फायदे संपूर्ण यौन प्रदर्शन और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा और ऑक्सीडेटिव, तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे प्रजनन में सहायता मिलती है। ऑक्सीडेटिव तनाव की वजह से ही महिलाओं में प्रजनन की क्षमता में कमी देखी जाती है। इस वजह से महिलाओं के लिए अनार का सेवन करना काफी लाभदायक होता है।

सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे | Subah khali pet anar khane ke fayde in hindi

जिस तरह से 7 दिनों तक नियमित रूप से अनार खाने के कई फायदे होते हैं उसी तरह से खाली पेट अनार का सेवन करने के भी काफी सारे फायदे होते हैं। इन फायदों के बारे में हम आपको यहां बताने वाले हैं। 

ADVERTISEMENT
Subah khali pet anar khane ke fayde in hindi

एनीमिया के लिए सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे

एनीमिया, खून की कमी को कहा जाता है और यदि आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन अनार का सेवन करना चाहिए। अनार में आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं और इससे कमजोरी, थकान और तनाव आदि परेशानी भी ठीक होती है। इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और साथ ही ब्लड का फ्लो भी सही होता है।

हृदय रोग के लिए सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे

अनार, दिल की बीमारी को दूर करने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से रक्त की धमनियां साफ होती हैं और साथ ही रक्त का प्रवाह भी बढ़ता है। इसकी मदद से रक्त की सही मात्रा दिल तक पहुंचती है। साथ ही इसकी मदद से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। इतना ही नहीं यह हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है।

खाली पेट अनार खाने से मस्तिष्ट का विकास होता है

सुबह में खाली पेट अनार का सेवन करने से मस्तिष्क का विकास होता है और साथ ही एकाग्रता भी बढ़ने में मदद होती है। अनार का सेवन करने से अल्जाइमर यानि की भूलने की बीमारी के लक्षणों में कमी आती है। साथ ही तंत्रिका तंत्र का भी विकास होता है। 

सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे प्रेग्नेंसी के लिए

प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट में पोष्टिक आहार लेना चाहिए और यह उनके लिए बेहद आवश्यक होता है। इससे उनका शरीर और उनका बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहते हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। अनार में मिनरल, विटामिन, फ्लोरिक एसिड और फाइबर होता है, जो गर्भावस्था के दौरान बहुत फायदेमंद होता है। 

ADVERTISEMENT

सुबह खाली पेट अनार खाने से त्वचा का निखार बढ़ता है

अनार का सेवन करने से चेहरे का निखार बढ़ता है। इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेश बढ़ता है और डेड सेल्स को हटाने में भी मदद मिलती है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडीकल्स से लड़ने में मदद करता है और यह आपकी त्वचा को आकर्षक और जवां बनाने में मदद करता है। 

7 दिन अनार खाने के फायदे क्या हो सकते है

anaar khane ke fayde

हमने हमारे 7 दिन अनार खाने के फायदे लेख में आपको अनार खाने के फायदों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है। हम उम्मीद करते हैं आपको इस लेख को पढ़कर काफी सहायता मिली होगी और अनार खाने के फायदों के बारे में आपको डिटेल में जानकारी मिली होगी।

FAQ’s – सात दिन अनार खाने के फायदे

sat din anar khane ke fayde

– 1 दिन में कितने अनार खाने चाहिए? 
आप एक दिन में 2 कप तक अनार के दानों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इससे अधिक अनार के दानों को खाने से आपको बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

– अनार खाने से कितने दिन में खून बढ़ता है?
यदि आप नियमित रूप से अनार खाना शुरू करते हैं तो कुछ वक्त बाद आपका खून बढ़ना शुरू हो जाता है।

ADVERTISEMENT

– अनार का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
अगर आपको एसिडिटी की दिक्कत हो रही है तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:
डायबिटीज के लक्षण और उपाय – डायबिटीज के लक्षण और उपायों के बारे में यहां पाएं डिटेल में जानकारी।
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय – पेट में होती रहती है गैस तो इन तरीकों से करें जड़ से खत्म।
किडनी की बीमारी के 10 संकेत – जानिए किडनी की बीमारी होने के 10 लक्षण।

07 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT