ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने इस अंदाज में किया था प्रपोज

शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने इस अंदाज में किया था प्रपोज

सना सईद यानि कि कुछ कुछ होता है फिल्म की अंजली ने अपने बॉयफ्रेंड साबा वैंगनर से सगाई कर ली है। दरअसल, एक्ट्रेस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके मैजिकल प्रपोजल की झलक दिखाई दे रही है। यह जानकारी नए साल 2023 के मौके पर सामने आई है। वीडियो में कपल ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। साबा इस दौरान घुटनों पर बैठे हुए नजर आते हैं और सना, अचानक से उनके द्वारा प्रपोज किए जाने पर हैरान रह जाती है। वीडियो में बाद में सना सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती हैं।

पोस्ट को शेयर करते हुए सना ने कैप्शन में दिल और अंगूठी का इमोजी शेयर किया। उनके द्वारा पोस्ट शेयर करने के कुछ देर बाद ही इंडस्ट्री से उनके दोस्त और फैंस भी कमेंट्स करने लग गए। परसान दस्तूर ने लिखा, ”मुबारक सना!” तनुज विरवानी ने कमेंट करते हुए लिखा, ”Wow Congratulations” और साथ में दिल का इमोजी भी शेयर किया। मुक्ति मोहन ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ”Whooaa, Stay Blessed you two!! Congratulations।”

सना सईद और साबा वैंगनर पिछले कुछ वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस, अक्सर ही अपनी और बॉयफ्रेंड की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इंस्टा फैमिली को अपनी लाइफ के साथ अपडेटिड रखती हैं। अपने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर सना ने एक बहुत ही प्यारी सेल्फी शेयर की थी और लिखा था, ”हैप्पी बर्थडे, मेरे जीवन के बेस्ट मैन को। मैं तुसमे बहुत प्यार करती हूं।”

न्यूली एंगेज्ड कपल की कुछ अन्य तस्वीरें –

ADVERTISEMENT

वर्क फ्रंट की बात करें तो सना सईद ने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म कुछ कुछ होता है से बचपन में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 2012 में उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम भूमिका में दिखाई दिए थे।

02 Jan 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT