ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सलमान खान ने ‘मैंने प्यार किया’ के किसिंग सीन को किया रीक्रिएट, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान ने ‘मैंने प्यार किया’ के किसिंग सीन को किया रीक्रिएट, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड में सलमान खान का अपना अलग ही मुकाम है। उनकी हर फिल्म फैंस को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब होती है। सलमान खान को इस मुकाम तक पहुंचाने के पीछे हाथ है उनकी पहली सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का। इस फिल्म ने न सिर्फ सलमान खान को रातों-रात बॉलीवुड का चमकता हुआ सितारा बना दिया बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग में भी कई गुना इजाफा कर दिया। अब सालों बाद सलमान खान ने अपनी इस फिल्म के एक किसिंग सीन को रीक्रिएट किया है, जिसे उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

 

कोरोनावायरस के चलते देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में कैद हैं। इस बीच बॉलीवुड सितारे अपने फैंस के मनोरंजन के लिए रोज़ कोई न कोई नए प्रयोग करते ही रहते हैं। सलमान खान ने ये प्रयोग अपनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के एक किसिंग सीन के साथ किया है। हाल ही में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ‘तब और अब’ के प्यार को सामने रखा है। 

 

YouTube

ADVERTISEMENT
इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि सलमान खान ने बड़े पर्दे पर आज तक कोई किसिंग सीन नहीं दिया है। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का ये किसिंग सीन भी कुछ हटकर था। इस सीन में सलमान शीशे पर बने लिपस्टिक के चुंबन को किस करते नज़र आते हैं। 

 

YouTube

सीन में इस चुंबन को प्रेम और सुमन के प्यार की निशानी के तौर पर दिखाया गया था, जिसे सुमन अपने जाने के बाद चिट्ठी के ज़रिये प्रेम को इसे मिटाने के लिए कह जाती है। तब तो प्रेम यानी सलमान खान उस निशानी को मिटाने के बजाय चूम लेते हैं मगर अब उन्होंने सुमन की बात मानते हुए खुद उस निशानी को मिटा दिया है। वीडियो में सलमान खान ‘मैंने प्यार किया’ के इसी सीन को रीक्रिएट करते हुए इस निशानी को मिटाते नज़र आ रहे हैं। 
 

 

ADVERTISEMENT
इस वीडियो को शेयर करने के पीछे शायद सलमान खान का मकसद इस तनावपूर्ण माहौल को थोड़ा हल्का करना था। फैंस को सलमान खान का ये वीडियो काफी पसंद आ आ रहा है। यही वजह है कि थोड़े ही समय में सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। 

Instagram

वैसे सलमान इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद कई वीडियो शेयर कर रहे हैं। पिछले दिनों सलमान खान ने अपने घोड़े को घास खिलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान खुद भी घोड़े के साथ उसकी घास चबाते हुए नज़र आए। फैंस को उनका ये सादापन भी खूब भा गया था।
 
https://hindi.popxo.com/article/watch-best-hollywood-movies-in-hindi
 
13 Apr 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT