जानिए कैसे होते हैं धनु राशि (Sagittarius) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें
धनु राशि (Sagittarius) के लोगों के जन्म का महीना 22 नंवबर से 21 दिसम्बर तक माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। वैसे इस धनु राशि के ज्यादातर लोग आशिकाना मिजाज के होते हैं। लेकिन साथ ही बहादुर, आशावादी और भुलक्कड़ किस्म के भी होते हैं। इनके अंदर कूट- कूट कर टैलेंट भरा होता है, जो इन्हें बाकी सबसे अलग बनाता है। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि धनु है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव।
धनु राशि के लोगों का स्वभाव Sagittarius sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। तो आइए जानते हैं धनु राशि (Sagittarius) के लोगों के बारे में –
- धनु राशि के लोगों का दिल से जवां रहने वाला नेचर इन्हें हमेशा कुछ नया करने के लिए उकसाता रहता है और ये भी अपनी सीमा से बाहर निकलने के लिए बेताब रहते हैं। यही वजह है कि ये फर्ल्ट करने में सबसे आगे रहते हैं।
- इन्हें हंसी- मज़ाक बहुत पसंद होता है। ये हर छोटी से छोटी बात में भी खुशी ढूंढ लेते हैं। अगर आप इनके साथ हैं तो कभी बोर नहीं हो सकते, इस बात की तो पक्की गारंटी है। लोग इनकी यही अदा देखकर इनकी ओर खिंचे चले आते हैं।
- ये लोग किसी न किसी तरह से अपनी लाइफ में एडवेंचर ऐड कर ही लेते हैं। हर वक्त नया सोचना, नया करना इनके रुटीन में शामिल होता है। इसलिए इनकी लाइफ भी हमेशा अलग-अलग दिलचस्प किस्सों से भरी रहती है, और लोग भी चाहते हैं कि काश उनके पास भी इनकी ये खूबी होती।
- धनु राशि के लोग आपको अपना प्यार दिखाने के लिए इनडाइरेक्ट एप्रोच करते हैं। अगर ये आपको एंटरटेन करें, तो समझ लीजिए कि ये आपसे प्यार करते हैं। आपको अच्छा महसूस कराने के लिए ये सब कुछ करते हैं। ये पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ आपके साथ रहते हैं।
- परफेक्ट मैच की बात करें तो धनु के साथ मेष राशि का मेल एकदम परफेक्ट माना जाता है। क्योंकि उनकी कई बातें, सोच और स्वभाव एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। दोनों का नजरिया सीधा, साफ, बेबाक और मुंहफट होता है और ये समाजिक कार्यों की अच्छी समझ रखते हैं। इनकी लवलाइफ में प्यार से ज्यादा दोस्ती होती है। यही कारण है कि ये एक-दूसरे से कभी बोर नहीं होते हैं। अपनी हरकतों से लाइफ में फन और लव ऐड करते रहते हैं।
- ये राशि शक्तिशाली राशियों में से एक मानी जाती है। लेकिन कभी-कभी घृणा का शिकार हो जाती है और खुद अपना नुकसान कर बैठती है। इन्हें बेमतलब की बात पर गुस्सा आता है। अगर इन्हें कोई बात बुरी लग गई तो समझिए सामने वाले की खैर नहीं।
- करियर की बात करें तो धनु राशि के लोगों की पैदाइशी लीडर होने की क्वालिटी इन्हें राजनीति की ओर आकर्षित करती है। इस वजह ये लोग ज्यादातर अपना करियर, फिल्म, राजनीति, बिजेनस जैसे क्षेत्र में बनाते हैं।
- ये लोग थोड़ा अक्खड़ और जिद्दी स्वभाव भी अपने व्यक्तित्व में छिपा कर रखते हैं। अगर इन्हें कुछ पसंद नहीं तो उसे कभी भी स्वीकार नहीं करते। कई बार खुद गलत होने के बावजूद खुद को सही ही मानते हैं, जिसकी वजह से कई बार ये दूसरों की नजर में दोषी बन जाते हैं।
- इनको अपनी आजादी बेहद पसंद हैं। ये ऊर्जा से भरपूर रहते हैं और अपनी रचनात्मकता के दम पर कहीं भी जाने को तैयार रहते हैं। इनको सबसे ज्यादा डर लगता है इस बात से कि कहीं कोई इन पर कंट्रोल करने की कोशिश न करे। बंधन इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। ये अपने शर्तों और चाहतों के अनुसार जिंदगी जीना चाहते हैं।
- स्वभाव से जिद्दी और अडियल होने के कारण ये लोग मुंहफट होते हैं। चाहे इनकी बात किसी को बुरी लगे या अच्छी, ये उसके मुंह पर ही बोल देते हैं।
- इस राशि के लोग बेहद भाग्यशाली होने के साथ ही इंटेलिजेंट भी होते हैं। इनके अंदर टैलेंट कूट-कूट के भरा होता है, जोकि इन्हें बाकी सबसे अलग बनाता है।
POPxo की सलाह : धनु राशि की सेलिब्रिटी जैसा परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए ट्राई करें MYGLAMM ये शनदार मेकअप प्रोडक्ट्स –