दुनिया की सारी खुशियां एक तरफ और पेरेंट्स बनने की खुशी एक तरफ। जिस पल एक कपल को पता चलता है कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं तभी से ही वे अपने आने वाले बच्चे के लिए तैयारियां शुरू कर देते हैं। और इन्हीं तैयारियों के साथ शुरू हो जाता है अपने होने वाले बच्चे के लिए अच्छा सा नाम ढूंढना। और यही एक पेरेंट्स के लिए सबसे मुश्किल काम होता है, क्योंकि हर पेरेन्ट्स चाहते हैं कि वो अपने बच्चे का नाम ऐसा रखें जो यूनीक होने के साथ अर्थपूर्ण भी हो। खासकर तब जब नाम किसी खास अक्षर से रखना हो और वो भी बेटियों का। अगर आपने भी अपनी बेटी के लिए S यानि स अक्षर चुना है तो आपकी इसी परेशानी को कम करने के लिए हम आपके लिए स से लड़कियों के नाम (s akshar se ladkiyon ke naam) की लिस्ट लेकर आए हैं ताकि आप अपनी लाडली के लिए ट्रेंडी और मनचाहा नाम चुन सकें (s से लड़कियों के नाम 2021)।
वैसे तो स अक्षर से शुरू होने वाले नामों की कमी नहीं है। बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेस के नाम स अक्षर से शुरू होते हैं। लड़कियों का नाम स अक्षर से रखना काफी लकी माना जाता है। कहते हैं कि स (s se ladki ka naam) नाम वाली लकड़ियां काफी निडर, साहसी और पढ़ाई में अव्वल होती हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए स से अच्छा सा नाम तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए S से लड़कियों के नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मों के लड़कियों के नामों को शामिल किया है। आप अपनी पसंद अनुसार अपनी बेटी के लिए इनमें से कोई भी नाम चुन सकती हैं।
नाम | अर्थ |
सिया | सुंदरता, पवित्रता |
स्तुति | प्रार्थना, खुशियां |
साराक्षी | दृष्टी, नजर |
स्वाधिका | विचार करने वाली, बुद्धिमान |
सृजिता | सृजन, रचना |
स्वर्णिमा | स्वर्ण से निर्मित, प्यारा मन, अद्वितीय |
स्वयंप्रभा | इंद्र की एक अप्सरा का नाम |
सुप्रिया | प्रिय, करीबी, प्यार करने योग्य |
स्वाति | नक्षत्र, ज्ञान की देवी, ज्ञानी |
स्वरा | खुद की चमक, स्वर-संगीत |
संचिता | संग्रह |
सृष्टि | प्रकृति, धरती, रचना |
सुहानी | सुख, आनंद |
संजना | सौम्य, निर्माता, शांत, कोमल |
सबरीन | धीरज रखनेवाली, सहनशील |
समायरा | भगवान द्वारा संरक्षित,अभिभावक, भगवान की कृपा |
सादिका | भरोसेमंद, सच्ची |
सरिता | धारा |
सावित्री | देवी का एक रूप, प्रकाश |
सुगंधा | जिसकी खुशबू अच्छी हो |
सुखलीन | सुख में लीन, शांतिप्रिय |
सायेशा | दैवीय शक्ति, अलौकिक |
संप्रीता | संतुष्ट, तृप्त |
सुतिक्षा | तीव्र, वायु का अंश |
साव्या | ईश्वर, सर्व्यापी |
सरीना | राजकुमारी, राजसी |
हिंदू धर्म में आज भी ज्यादातर लोग अपने बच्चों का नाम रखते समय कोशिश करते हैं कि नाम भगवान या देवी के नाम से प्रेरित हो। ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का नाम मां सरस्वति के नाम पर रखा जाता है उनके अंदर कई खूबिया होती हैं। इस नाम वाली लड़कियां काफी इंटेलिजेंट और स्मार्ट होती हैं। और वैसे भी वो कहते हैं न कि नाम का असर व्यक्तित्व और उसके स्वभाव पर ज़रूर पड़ता है। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए अच्छे और अर्थपूर्ण नाम की तलाश में हैं तो यहां आपकी तलाश जरूर पूरी होगी। देखिए s अक्षर से लड़कियों के नाम (s akshar se ladkiyon ke naam)।
नाम | अर्थ |
सौम्या | कोमलता, विश्वास |
सार्वी | सर्व्यापी, लौकिक |
साधना | तप, आराधना |
साग्निका | उत्साही, तेजस्वी |
सुकन्या | सुदर्शन |
सुभद्रा | बहुत ज्यादा सुंदर और रूपवान |
सोनाक्षी | बेहद यूनीक, स्वर्ण आंखें |
सुजाता | सौंदर्यशीला |
सुहासिनी | खूबसूरती से मुस्कुराता हुआ |
स्मृति | स्मरण, बुद्धि |
संपूर्णा | पूरा सब कुछ, पूर्ण |
सोनम | सुंदर, गोल्डन, शुभ |
साक्षी | गवाह, सबूत |
संजुश्री | सुंदर |
संज्योति | सुर्य का प्रकाश |
सरगम | संगीत के स्वर, मधुरता |
सनप्रीत | खुशियां, एकता |
संध्या | शाम |
संवी | देवी लक्ष्मी |
सरगुन | शुभ गुणों वाली, सर्वगुणी |
सोनिका | स्वर्ण के समान आकर्षक, सुंदर |
समीरा | सुबह-सुबह खुशबू या मनोरंजक साथी या हवा |
सुरवंदिता | वह देवी जिसकी सभी देवताओं द्वारा पूजा की जाती है |
अन्य धर्मों की तरह इस्लाम धर्म में भी बच्चों के ऐसे नाम रखने पर ध्यान दिया जाता है जिसका अच्छा मतलब निकलता है। क्योंकि बच्चे के नाम असर उसकी सीरत पर पड़ता है। इसलिए ज्यादातर मुसलमान अपने बेटों के नाम रखते समय लोग कोशिश करते हैं कि उनके नाम नबी या सहाबाओं के नाम पर हों। जैसे मोहम्मद, ईसा, अबू बक्र, अबू ज़र, उमर फ़ारूक़, उस्मान गनी,अली मुर्तज़ा नाम रखते हैं। और बेटियों के नाम नबी या सहाबाओं की बीवियों और बेटियों पर रखते हैं जैसे आयशा, खदीजा, फातिमा, सुमय्या। अगर आप अपनी शहजादी का स से (s se ladki ka naam) नाम रखने के ख्वाहिशमंद हैं तो हम आपके लिए s se ladki ka naam new की लिस्ट लेकर आए हैं।
नाम | अर्थ |
सुरैया | समृद्ध, लाइट, शानदार |
सुल्ताना | रानी |
सारा | राजकुमारी, नोबल महिला, कीमती |
सोफीया | सुंदर |
सहर | सूर्य की पहली किरण |
साबिया | अद्भुत, मोहक, युनीक |
साहिरा | उच्च, महान |
सायमा | उपवास, अच्छे स्वाभाव वाली |
समायरा | करामाती |
सायना | दीप्तिमान, उच्च |
सादत | भाग्य, जीत |
सुहाना | उज्जवल, पवित्र |
समीहा | महान, इच्छा |
समाह | दानशीलता, त्याग करने वाली |
सायरा | अच्छाई, प्रकृति की सुंदरता |
सुरैया | समृद्ध, लाइट, शानदार |
सुमय्या | इस्लाम में शहीद होने वाली पहली महिला |
सकीन | चैन, सुकून, क़रार |
साजिदा | सजदा करने वाली, सर झुकाने वाली, अराधना करने वाली |
तो दोस्तों, हम आशा करते हैं कि आपको स से लड़कियों के नाम (s akshar se ladkiyon ke naam) जरूर पसंद आई होगी। s अक्षर से लड़कियों के नाम से लेकर s se ladki ka naam new की लिस्ट की मदद से आप अपनी लाडली के लिए अच्छा और बेहतरीन नाम चुन सकते हैं।
ये भी पढ़े –
जानिए ध से लड़कियों के नाम और अर्थ