ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रुपाली गांगुली से लेकर करण कुंद्रा तक इन 8 टीवी सेलेब्स के हैं सक्सेसफुल बिजनेस, जानें डिटेल्स

रुपाली गांगुली से लेकर करण कुंद्रा तक इन 8 टीवी सेलेब्स के हैं सक्सेसफुल बिजनेस, जानें डिटेल्स

टीवी स्टार्स सही में मल्टी टैलेंटिड हैं। एक्टिंग से लेकर डांसिंग और सिंगिंग तक वो सब कर सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ टीवी सेलेब्स तो ऐसे भी हैं जो एक्टर होने के साथ-साथ उद्यमी भी हैं और उनके खुद के बिजनेस भी हैं। तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि ये टीवी सेलेब्स कौन हैं जो बिजनेस की दुनिया में भी छाए हुए हैं तो जानने के लिए आखिर तक बने रहिए।

आशका गोराड़िया

आशका गोराड़िया कुसुम, लागी तुझसे लगन आदि सीरियल्स में नजर आने के बाद काफी फेमस हुई थीं और उन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला था। वह आखिरी बार 2019 में किसी शो में नजर आई थीं और उसके बाद वह फुल टाइम entreprenuer बन गईं। आशखा ने 2020 में अपने कॉलेज के दोस्त आशुतोष वलानी और प्रियंका शाह के साथ मिलकर रिनी कॉसमेटिक्स की शुरुआत की थी। जानकारी के मुताबिक दो साल में ही ब्रांड की वैल्युएशन 100 मिलियन तक पहुंच गई थी। आशका इसकी डायरेक्टर और सीएमओ हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो आशका गोवा शिफ्ट हो गई हैं जहां वह अपना योगा स्टूडिया पीस ऑफ ब्यू चलाती हैं और इसमें उनके पति ब्रेंट गोबल उनकी मदद करते हैं।

मोहित मलिक और अदिति मलिक

मोहित मलिक को अपने सीरियल डोली अरमानों के लिए काफी पसंद किया गया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक्टर होने के साथ-साथ रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। जानकारी के मुताबिक एक्टर अपनी पत्नी अदिति मलिक के साथ मुंबई में दो रेस्टोरेंट चलाते हैं। इनका नाम होममेड कैफ और 1 बीएचके है।

रवि दूबे और सरगुन मेहता

रवि दूबे और सरगुन मेहता टीवी की दुनिया के सबसे चहीते कपल में से एक हैं। 2019 में दोनों ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउज लॉन्च किया था, जिसका नाम ड्रीमियता एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है। लॉन्च के बाद से ही इस प्रोडक्शन हाउज के बैनर तक कई पंजाबी फिल्मों और हिंदी शो को बनाया गया है। इसमें उडारियां,स्वर्ण घर और जुनूनियत शामिल है।

ADVERTISEMENT

करण कुंद्रा

करण कुंद्रा ने 2009 में कितनी मोहब्बत है सीरियल से अपनी टीवी जर्नी शुरू की थी। वैसे तो एक्टर की टीवी जर्नी अभी भी चल रही है और वह तेरे इश्क में घायल के कारण सुर्खियों में आते रहे हैं। लेकिन अपने एक्टिंग करियर के अलावा वह जलंधर में सक्सेसफुल इंटरनेशनल कॉल सेंटर भी चलाते हैं। इसके अलावा वह अपने पिता के इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस को भी को-मैनेज करते हैं।

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी अपने गुड लुक्स और टैलेंट से हमेशा फैंस का दिल जीत लेते हैं लेकिन हम बेट लगा सकते हैं कि आपको नहीं पता होगा कि वह मुंबई में लिकर स्टोर भी चलाते हैं। इतना ही उन्होंने बॉक्स क्रिकेट लीग टीम मुंबई टाइगर में भी इंवेस्टमेंट की हुई है।

रोनित रॉय

रोनित रॉय ने एंटरटमेंट इंडस्ट्री में कई सीरियल और फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह सेलेब्स को सिक्योरिटी भी देते हैं। दरअसल, रोनित रॉय एक सिक्योरिटी कंपनी चलाते हैं जिसका नाम ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन है जो बॉलीवुड के टॉप स्टार्स को सिक्योरिटी सर्विस देती है।

रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली इस वक्त टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। इसके साथ ही वह सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं जो अपनी एड कंपनी चलाती हैं। उन्होंने अपने पिता अनिल गांगुली के साथ 2000 में इसकी शुरुआत की थी। इसके बैनर तले वह एड और फिल्मों आदि को प्रोड्यूस करती हैं।

ADVERTISEMENT

गौतम गुलाटी

गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विजेता रहे थे और इससे उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। इसके साथ ही टीवी की दुनिया के जानेमाने नाम भी हैं और इसके अलावा वह दिल्ली में RSVP नाम का क्लब भी चलाते हैं।

04 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT