ADVERTISEMENT
home / सेलिब्रिटी गॉसिप
Rubina Dilaik on her pregnancy journey

रुबीना दिलैक ने प्रेग्नेंसी पर खुलकर की बात, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा, ‘हम बहुत डरे हुए हैं…’

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबिना दिलैक इस वक्त सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले रुबिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।

रुबिना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सफेद सलवार सूट में नजर आ रही हैं। इसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है। इस वीडियो में उन्होंने एक बार फिर अपने बेबी बंप की झलक फैंस को दिखाई है। फैंस को भी उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

रुबीना ने शेयर किया प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस

इसी बीच रुबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक ब्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए कितने उत्साहित हैं। इस ब्लॉग में उन्होंने अपने कुछ प्रेग्रेंसी के दौरान होने वाले अनुभव भी फैन्स के साथ शेयर किए हैं।

रुबीना ने बताया अभी वे दोनों बहुत सी नई चीजें एक्सप्लोर कर रहे हैं। इस खुशी की बात को वह अपने फैन्स के साथ शेयर करना चाहती थीं। रुबीना कहती हैं, ‘जब हमें यह गुड न्यूज मिली तो सबसे कमाल का रिएक्शन उसका (अभिनव) था। कुछ चीजें हमने बहुत ही प्राइवेट रखी हैं। मैं बहुत नर्वस हूं और ये एक्साइटेड है। असल में अभी यह मिक्स्ड रिएक्शन है। नर्वस हूं, एक्साइटेड हूं, लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है।’ 

ADVERTISEMENT

बेबीमून पर हैं रुबीना-अभिनव

अपने बेबीमून के बारे में बात करते हुए रूबीना कहती हैं, ‘मैंने अपने लिए थोड़ा सा समय निकाला। इसे बेबीमून कह सकते हैं। अपने बेबीमून के लिए लॉस एंजेलिस आई। यहां पर मैं रिलैक्स होकर वक्त बिता रही हूं। जिंदगी के इस नए चैप्टर को समझने की कोशिश है। क्या-क्या चुनौतियां होने वाली हैं? मैं बस आगे का सोच रही हूं कि और क्या नई संभावनाएं हैं’। रुबीना ने आगे कहा, ‘हम बस आपके लिए इस न्यूज को शेयर करना चाहते थे। बस हमें दुआओं में रखें। हमारे लिए प्रार्थना करें। हमें इसकी जरूरत है। हम अपने इस नए पड़ाव की तरफ बढ़ने जा रहे हैं तो आपके आशीर्वाद की बहुत जरूरत है।’ 

बता दें, रुबीना और अभिनव शुक्ला की शादी को अब पांच साल हो गए हैं। वो पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। रुबीना की कुछ फोटोशूट की तस्वीरों को देखकर काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि वह प्रेग्नेंट हैं। बीते शनिवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इसकी पुष्टि की। इससे पहले अपने व्लॉग में वह बेबी बंप के साथ दिखी थीं लेकिन तब उन्होंने इस पर चुप्पी साधे रखी। इन दिनों वह इस नई जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। रुबीना और अभिनव अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हैं। 

18 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT