रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब कुछ ही पलों में पति-पत्नी बनने वाले हैं और हम दोनों की तस्वीरों का सामने आने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच कुछ समय पहले रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए खुद पुष्टि की है कि आज उनके भाई की शादी है। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि रिद्धिमा ने इसे दोनों की मेहंदी के मौके पर क्लिक किया था।
दरअसल, रिद्धिमा इस तस्वीर में मनीष मल्होत्रा की सीक्विन सिल्वर साड़ी में दिखाई दे रही हैं और उन्होंने रणबीर और आलिया की मेहंदी के मौके पर यह लुक ऑप्ट किया था। यहां तक कि मनीष मल्होत्रा ने भी उनकी इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। रिद्धिमा का यह लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने अपने मेकअप को डिफाइन आईब्रो, स्मोकी ब्लैक आइज, ब्लश्ड चीक्स और पिंक लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया।
यहां आपको बता दें कि रिद्धिमा का वेडिंग लुक भी सामने आ गया है और उनका शादी का लुक भी बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। जी हां, वह हाल ही में वास्तु के बाहर अपनी मां नीतू कपूर और बेटी के साथ दिखाई दी हैं। इस दौरान वह गोल्डन कलर के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं और नीतू कपूर, पिंक कलर के लहंगे और मल्टीकलर की चौली और साथ में मल्टीकलर दुपट्टे में नजर आईं।
इस दौरान पैप्स ने नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी को रणबीर कपूर की शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। साथ ही जब पैप्स ने नीतू कपूर से पूछा कि आज के दिन और क्या-क्या फंक्शन रखें गए हैं तो नीतू कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि आज केवल शादी है। इस वजह से अब हमें रणबीर और आलिया की शादी की पिक्स का सामने आने का और भी बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें:
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding: जानें दोनों की वेडिंग फेस्टिविटीज के बारे में ये 5 बातें
नीतू कपूर ने शेयर की रणबीर और आलिया की ये Adorable Video, देख कर आप भी कहेंगे दोनों हैं एक दूजे के
नीतू कपूर, रिद्धिमा ने किया कंफर्म, आज है रणबीर और आलिया की शादी