इंडियन सोसाइटी में महिलाओं का उद्योग करना कभी भी बहुत आसान नहीं रहा है। कई स्तर पर ऐसी महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जो बिजनेस की दुनिया में अपना अलग नाम कमाना चाहती हैं। फिर भी आज देश में शायद ही कोई ऐसा सेक्टर है जिसमें महिलाओं ने अपने लिए अवसर न ढूंढे हों। हर क्षेत्र में वो किसी न किसी तरह से बिजनेस के लिए संभावनाएं तलाश रही हैं और अपने काम को आगे भी बढ़ा रही हैं। ऐसे में जब कुछ महिलाएं अपनी लगन और मेहनत से इतना हासिल कर लें कि उनका नाम देश की सबसे अमीर उद्यमियों में शामिल किया जाए तो चर्चा करना तो बनता है। पढ़िए, देश की कुछ ऐसी ही बिजनेस वुमन के बारे में जिनका नाम देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में लिया जाता है।
1. सावित्री जिंदल- Savitri Jindal

सावित्री जिंदल स्टील और पॉवर के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनि जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनीज की चेयरपर्सन हैं। 71 वर्षीय सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं और उनकी सफलता कई लोगों को इंस्पायर करती है। जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओपी जिंदल से शादी के बाद सावित्रि लंबे समय तक हाउस वाइफ रही। फिर 55 वर्ष की आयु में पति के निधन के बाद उन्होंने कंपनि की कमान संभाली और आज कई महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं।
2. विनोद राय गुप्ता- Vinod Rai Gupta

फोर्ब्स की हालिया सूची के अनुसार 78 वर्षीय विनोद राय गुप्ता भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं और उनकी कुल संपत्ति 3.9 बिलियन डॉलर है। विनोद राय गुप्ता के दिवंगत पति कीमत राय गुप्ता ने 1958 में हैवेल्स इंडिया की स्थापना की।
3. रोशनी नाडर मल्होत्रा- Roshni Nadar Malhotra

रोशनी देश की बिलियनेयर उद्योगपति हैं। वो एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष हैं। वह भारत में किसी सूचीबद्ध आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला भी हैं और समाज सेवा के लिए भी जानी जाती हैं। रोशनी एचसीएल के संस्थापक और अरबपति उद्योगपति शिव नाडर की इकलौती संतान हैं।
4. कनिका टेकरीवाल- Kanika Tekriwal

जेटसेटगो नामक प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर की सेवा देने वाली इस कंपिनी की संस्थापिका कनिका टेकरीवाल बहुत कम उम्र में ही देश की सबसे यंग अमीर महिला उद्यमी बन चुकी हैं। कनिका ने 2012 में जेटसेटगो की शुरुआत की थी और उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी।
5. फाल्गुनी नायर – Falguni Nayar

फाल्गुनी नायर एक सेल्फ मेड अरबपति महिला व्यवसायी हैं जिन्हें उनके ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े रिटेल स्पेस नायका के लिए जाना जाता है। फाल्गुनी का नाम भी देश की सबसे सफल उद्यमियों के साथ-साथ सबसे अमीर महिलाओं में शुमार है। फाल्गुनी ने 50 साल की उम्र में अपनी नौकरी को छोड़कर नायका की शुरुआत की थी और ये बात कई महिलाओं को प्रेरित करने वाली है।
6. नीता अंबानी- Nita Ambani

एशिया और इंडिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी एक समाज सेविका होने के साथ बिजनेस में भी सक्रिय रहने वाली महिला हैं। नीता रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और निर्माता, साथ ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष और संस्थापक और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक भी हैं।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स