ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
Rhea Kapoor Wedding Pics

Photos: शादी के बाद पहली बार सामने आईं दुल्हन बनीं रिया कपूर और करण बूलानी की तस्वीरें

अनिल कपूर की छोटी बाटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों की शादी अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले में बड़े ही सादे तरीके से संपन्न हुई। सोनम कपूर की शादी की तरह इस शादी में न तो कोई हो हल्ला था और न ही इसे बड़े पैमाने पर किया गया था। शादी संपन्न होने के बाद अनिल कपूर ने मीडिया वालों को मिठाई देते हुई इसकी जानकारी दी। शादी के समय से ही सबकी नजरें दुल्हन बनीं रिया कपूर को तलाश रही थीं। सभी जानना चाहते थे कि रिया कपूर अपनी शादी में कैसी दिख रही हैं। अब खुद रिया कपूर ने सबके इंतजार को खत्म करते हुए शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिया कपूर ने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है। 

ये भी पढें- Inside Pics: शादी के बंधन में बंधे रिया कपूर और करण बूलानी, पूरा कपूर खानदान हुआ शामिल

बीते 14 अगस्त को अनिल कपूर की बेटी व फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद रिया ने अपने पति करण संग पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करण रिया को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बात करें दुल्हन बनीं रिया कपूर के लुक की तो तस्वीर में रिया दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। रिया ने अपनी शादी के लिए सफेद और गोल्डन का कॉम्बिनेशन चुना। सिर पर रिया ने गोल्डन कलर की नेट की चुनरी डाली हुई है। वहीं करण ने भी रिया से मैच करती हुई शेरवानी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने लाल रंग का दुपट्टा भी गले में डाला हुआ है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिया कपूर ने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “12 साल बाद मुझे नर्वस नहीं होना चाहिए क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे इंसान हो। लेकिन मैं रोई और स्तब्ध थी और मेरे पेट में तितलियां सी दौड़ रही थीं, क्योंकि शादी का अनुभव मेरे लिए अनोखा रहा। मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू घर आना होता है। मुझे नहीं पता था कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। मुझे उम्मीद है कि हम इस परिवार को और करीब बना देंगे।”

ADVERTISEMENT

बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने कभी अपने इस रिश्ते को नहीं छिपाया। रिया भी अक्सर करण के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों साथ में हॉलिडे भी एंजॉय करने जाते हैं। अब शादी करके दोनों ने अपने इस रिश्ते को और भी मजबूत बना दिया है।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

16 Aug 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT