ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
celeb red makeup

सुहाना, जान्हवी, अनन्या जैसे सेलेब्स के ये लुक्स प्रूफ हैं कि ट्रेंड में है रेड मेकअप

बेशक मिनिमल लुक इन दिनों हर किसी की पहली पसंद है, लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल न निकालें की अब जेन जी सेलेब्स या यंग ब्यूटी लवर्स रेड लिपस्टिक या बोल्ड शेड से खुद को दूर रखना पसंद करेंगे। अनन्या, जान्हवी के लिए तो रेड लिप्स किसी स्टेटमेंट लुक की तरह है जो वो तब अपनाती हैं जब उन्हें बिना ज्यादा कुछ किए अपने जलवे बिखेरने हों। तो अगर आप उन लोगों में से हैं जो रेड लिपस्टिक या बोल्ड मेकअप से घबराती हैं तो सेलेब्स के इन लुक्स से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

अनन्या पांडे की तरह ट्राई करें मैट लिप्स

Ananya Panday Red lips
साभार- इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे ने लैक्मे फैशन वीक के दौरान अपने रैम्प वॉक के लिए मैट रेड लिपस्टिक लगाना पसंद किया था। 

अगर आप मैट लुक की जगह सेमी मैट लिप्सिटक ट्राई करना चाहती हैं तो मायग्लैम पोज एचडी लिपस्टिक का कारमाइन रेड आप ट्राई कर सकती हैं।

जान्हवी कपूर की तरह अपनाएं ग्लॉसी रेड लिप्स

Khushi Kapoor Red Lips
साभार- इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर ने अपने रेड ड्रेस से मैच करते हुए रेड लिप कलर के साथ ग्लॉस का एक लेयर भी लगाया है। एक्ट्रेस की तरह ऐसा ग्लॉसी रेड लिपस्टिक कभी गलत नहीं होता है और हर मौके पर अच्छा दिखता है।

ADVERTISEMENT

बिना ग्लॉस यूज किए ही ग्लॉसी टेक्सचर की लिपस्टिक चाहती हैं तो आपके लिए मनीष मल्होत्रा के ब्यूटी रेंज से ये हाई शाइन लिप कलर का रेड शेड ट्राई करना चाहिए।

खुशी कपूर रेड-पिंक आईशैडो

खुशी कपूर को अपनी आंखों के लिए बाइट कलर्स का यूज बहुत पसंद है। इस लुक के लिए खुशी ने रेड और पिंक का मिक्स शेड अपने आईलिड पर लगाया है और ये रेड मेकअप को अपनाने का एक अच्छा तरीका है। 

खुशी का बोल्ड लुक पाने के लिए निक के नाइन कलर आईशैडो पैलेट- पॉइजन एप्पल में  आपको एकदम सही रेड पिगमेंट मिल जाएगा।

रेड फ्रेंच मैनिक्योर

Celebrity red makeup, red french manicure
साभार- इंस्टाग्राम

अमेरिकन सिंगर जस्टिन बीबर की वाइफ और सोशलाइट हैली बीबर ने तो फैन्स को अपना न्यू मैनिक्योर  दिखाया था, लेकिन जो बात हमें आकर्षित कर रही है वो ये है कि व्हाइट की जगह हैली के मैनीक्योर में रेड कलर नजर आ रहा है और ये काफी ये समझने के लिए की रेड हमेशा स्टनिंग दिखता है। 

ADVERTISEMENT

सुहाना खान का मैट ब्लड रेड लिप्स

Suhana Khan in red lipstick
साभार- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म के रिलीज के पहले ही इंडस्ट्री की दीवा बन चुकी सुहाना खान को भी ये पता है कि रेड लिपस्टिक के साथ किसी और चीज की जरूरत नहीं होती है।

ये भी पढ़े-

इन 5 आसान स्टेप्स में आप भी रिक्रिएट कर सकते हैं आलिया भट्ट का ये रेड लिपस्टिक लुक
शादी के दिन रेड लिपस्टिक लगाना है तो वुड बी ब्राइड याद रखें ये टिप्स, नहीं होगी कोई ब्यूटी मिस्टेक
इस गाइड की मदद से आप भी रेड लिपस्टिक का कलर करेक्टर की तरह कर सकती हैं इस्तेमाल
थकी आंखों को रिफ्रेश करने के लिए ट्राई करें ये 5 सेलेब अप्रूव्ड अंडर आई मास्क

28 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT