टीवी स्टार रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता इंडस्ट्री के सबसे पसंदादी कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को 10 से अधिक साल हो चुके हैं और अभी भी दोनों एक दूसरे को लेकर बहुत ही क्रेजी रहते हैं और एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने से बिल्कुल नहीं डरते हैं। फिर चाहे किसी खास मौके का जश्न मनाने के लिए वो एक दूसरे को सरप्राइज देते हों। साथ ही दोनों एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम हैं और दोनों को देखकर फैंस को भी लगता है कि हैप्पिली एवर आफ्टर होता है।
रवि और सरगुन हमेशा ही एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं और दोनों इंस्टा पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि, इस बार दोनों अपने फ्यूचर प्लान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जमाई राजा एक्टर ने फाइनली बेबी प्लान के बारे में बात की है और अपने फ्यूचर के बारे में बताया है।
एक लीडिंग डेली से बात करते हुए रवि दुबे ने कहा, फिलहाल हम दोनों ने ऐसा कुछ प्लान नहीं किया है। जैसे ही हम किसी कपल को कुछ करते हुए खुश देखते हैं तो हम उसी दिशा में चलने लग जाते हैं। हमारे विवाह में आनंदित होने के कई कारण हैं। हालांकि, इस दौरान परिवार बनाने का विचार शायद ही हमारे दिमाग में आया है। फिलहाल हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है और आने वाले कुछ समय में हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है। हम दोनों ऑर्गेनिकली आगे बढ़ना पसंद करते हैं।
रवि ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, कि दोनों को चीजों को प्लान करना पसंद नहीं है और दोनों फ्लो के साथ चलते हैं। उन्होंने कहा, हम दोनों का रिश्ते में आना ऑर्गेनिक था और इसी तरह से शादी करना भी ऐसा ही फैसला था। ये ऐसी चीजे नहीं हैं जिन्हें आप स्ट्रेटजाइज करते हैं। शादी एक बहुत ही प्यारा एहसास है। आप बीती बताऊं तो हमें ये फली थी, है और रहेगी।
POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।