दीपिका- रणवीर के लॉन्ग वेडिंग फंक्शन्स के बाद अब दोनों ही अपने- अपने काम पर लौट चुके हैं। दीपिका पादुकोण ने जहां शादी के बाद एक मैगज़ीन के लिए हॉट फोटोशूट कराया, वहीं रणवीर सिंह भी अपनी शूटिंग के लिए तैयार हो गए हैं। मगर ये क्या, फिल्में छोड़कर रणवीर सिंह आखिर टीवी सीरियल में क्या कर रहे हैं। हम आपको बता दें कि बॉलीवुड के बाकी बड़े सितारों- अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान और सलमान खान की तरह अब रणवीर सिंह ने भी अब छोटे पर्दे का रुख कर लिया है और बहुत जल्दी ही वो आपको एक खास टेलीविज़न शो में नजर आने वाले हैं।
दीपवीर : दीपिका- रणवीर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, परिवार के साथ किए बप्पा के दर्शन
प्रमोशन के लिए पहुंचे टीवी पर
नहीं… नहीं… रणवीर सिंह छोटे पर्दे पर किसी डेली सोप का हिस्सा नहीं बनने जा रहे बल्कि अपनी आने वाली फिल्म “सिम्बा” के प्रमोशन के लिए वो एक कॉमेडी शो पर पहंचे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान भी नजर आएंगी। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म “सिम्बा” 28 दिसंबर को दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म में अपना जलवा दिखाने से पहले रणवीर सिंह पहुंचे है “कानपुर वाले खुरानाज़” के घर, जहां वो अपना एक दिन खुरानाज़ के साथ बिताने वाले हैं। बता रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी भी इस कॉमेडी शो में पहुंचेंगे।
कुल्फी कुमार बाजेवाला : तेवर को पता चला अमायरा का सच, क्या फिर से अकेली हो जाएगी कुल्फी?
जम कर की मस्ती
सुनील ग्रोवर की मेजबानी वाले इस शो में रोहित शेट्टी संग रणवीर सिंह ने जम कर मस्ती की। इस शो के कलाकारों ने रणवीर सिंह को गोद में उठाकर “बादल यूं गरजता है…” में डांस भी किया। बता दें कि सुनील ग्रोवर का शो “कानपुर वाले खुरानाज़” 15 दिसंबर से स्टार प्लस पर शूरू हो रहा है और रणवीर सिंह इसमें बतौर गेस्ट सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं। सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह के आने का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो यानि खुराना जी न्यूजपेपर पढ़कर खुश हो रहे होते हैं कि कानपुर में फिल्मों के प्रमोशन होंगे तो उन्हें हीरोइनों से मिलने का मौका भी मिलेगा। इसी बीच रणवीर सिंह की एंट्री होती है। रणवीर खुराना के कंधे पर हाथ रखकर सिम्बा का एक डायलॉग बोलते हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी भी आ जाते हैं। देखिए ये वीडियो…
मुंबई रिसेप्शन वीडियोज़: रणवीर खुद बने डीजे और दीपिका समेत सबको नचाया अपनी धुन पर
इमेज सोर्सः Instagram