ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ में इस नए लुक में नज़र आएंगे रणवीर सिंह

रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ में इस नए लुक में नज़र आएंगे रणवीर सिंह

लंबे समय से अनुमान लगाया जा रहा था कि अभिनेता रणवीर सिंह करण जौहर और रोहित शेट्टी की एक फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद इन खबरों पर विराम लग गया है।

यह किरदार होगा रणवीर का

रणवीर सिंह धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘सिम्बा’ में टाइटल रोल निभाएंगे, जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी होंगे। इस फिल्म में वे एक पुलिसवाले के रोल में दिखेंगे। पोस्टर से अनुमान लगाया जा रहा है कि रणवीर का नाम संग्राम भालेराव होगा, जिन्हें सिम्बा का निकनेम दे दिया जाएगा।

पहली बार होंगे साथ

इस फिल्म की रिलीज़ डेट 28 दिसंबर 2018 रखी गई है। सिम्बा का निर्माण कई प्रोडक्शन हाउस के सहयोग से किया जा रहा है, जिनमें करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस, रोहित शेट्टी का आर एस पिक्चर्ज़ और रिलायंस एंटरटेनमेंट शामिल हैं। यहां यह गौरतलब है कि रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

06 Dec 2017

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT