ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रणबीर कपूर की पार्टी में नज़र आए शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे सितारे

रणबीर कपूर की पार्टी में नज़र आए शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे सितारे

साल 2018 की बात करें तो बॉलीवुड के लिहाज़ से यह साल काफी यादगार रहेगा। इस साल बॉलीवुड में कई रील और रियल जोड़ियां बनीं, चर्चित स्टार किड्स का डेब्यू हुआ और बॉक्स ऑफिस पर सुपर- डुपर हिट फिल्मों की लाइन लग गई। साल को खत्म होने में अभी कुछ महीनों का समय है और करण जौहर ने एक अहम खुलासा कर बॉलीवुड लवर्स को चौंका दिया है।

करण जौहर का खास खुलासा

हाल ही में करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे नज़र आ रहे हैं। गॉसिप गलियारे की मानें तो यह फोटो रणबीर कपूर के घर की है। दरअसल, रणबीर कपूर ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें उन्होंने अपने डायरेक्टर करण जौहर के साथ ही बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को भी इनवाइट किया था। इस फोटो में मौजूद लोगों को देखकर सभी चौंक गए हैं। इसमें ऐसे- ऐसे स्टार्स नज़र आ रहे हैं, जिनके साथ होने की फैंस जल्दी कल्पना भी नहीं करते हैं। हालांकि, अभी यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह पार्टी आम गेट टुगेदर थी या इसका कोई खास मकसद था।

गेस्ट लिस्ट ने किया हैरान

बॉलीवुड पार्टी में करण जौहर का मौजूद होना बिलकुल सामान्य बात है। मगर यहां हमारा ध्यान खींचा है रणबीर कपूर के बाकी गेस्ट्स ने। दरअसल, आमिर खान को बॉलीवुड पार्टियों में कभी- कभार ही देखा जाता है। इस पार्टी में आमिर खान और शाह रुख खान लंबे समय बाद एक साथ नज़र आए। इस पार्टी में मेहमानों की जो जोड़ियां शामिल हुई थीं, उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। इस यूनीक गेट टुगेदर में दोनों खान के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी मौजूद थे। खास बात है कि पार्टी में मौजूद सभी सितारों का आपस में कुछ न कुछ कनेक्शन भी है।

Bollywood blockbuster stars

ADVERTISEMENT

रणबीर-दीपिका-रणवीर का ट्राइएंगल

यह तो सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। कई हिट फिल्में दे चुका यह कपल किन्हीं वजहों से अलग हो गया था। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी इन दोनों ने साथ में काम किया है। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को इस मुलाकात से खास फर्क नहीं पड़ा। इन दोनों के साथ ही रणवीर सिंह भी यहां मौजूद थे। गौरतलब है कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद से दीपिका पादुकोण एक्टर रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं और इस साल के अंत तक दोनों शादी भी कर सकते हैं। पार्टी में डिंपल गर्ल आलिया भट्ट भी थीं, जो कि रणबीर कपूर की तथाकथित गर्लफ्रेंड हैं।

फिल्मों का शुरू होगा सफर

पार्टी में मौजूद सभी गेस्ट्स के आपसी रिश्ते जानने के बाद अब इनकी आने वाली फिल्मों पर गौर फरमाना भी ठीक रहेगा। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म ‘गली बॉय’ में साथ नज़र आएंगी तो वहीं करण जौहर की पीरियड फिल्म ‘तख्त’ में भी इन दोनों को कास्ट किया गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बिग बजट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 2019 में रिलीज होगी। रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। वहीं, आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ भी काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाह रुख खान की फिल्म ‘जीरो’ भी इसी साल दिसंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

करण जौहर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है ‘सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर’! देखा जाए, तो इस फोटो के लिए इससे बेहतर कैप्शन हो भी नहीं सकता था।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और रणबीर कपूर के बीच ‘कुछ कुछ होता है’

शाह रुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी को फिर साथ लाएंंगे करण जौहर

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अपने अफेयर पर किया अहम खुलासा

फोटोशूट के लिए ट्रोल हुईं सुहाना खान, शाह रुख खान ने दिया बेटी का साथ

ADVERTISEMENT
27 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT