ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
दीपिका- रणवीर के बेंगलुरु रिसेप्शन की पहली तस्वीर और वीडियो आए सामने, देखें

दीपिका- रणवीर के बेंगलुरु रिसेप्शन की पहली तस्वीर और वीडियो आए सामने, देखें

इन दिनों हर तरफ सिर्फ दीपिका- रणवीर की ही चर्चा है। पहले उनकी शादी की, तो उसके बाद उनकी शादी की तस्वीरों की और अब चर्चा है उनके पहले रिसेप्शन की जो बेंगलुरु के “द लीला पैलेस” में चल रहा है। फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए दीपिका- रणवीर ने रिसेप्शन से पहले ही अपना फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया है। दोनों ही इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस नज़र आ रहे हैं।    

बता दें कि बेंगलुरु में हो रहे इस रिसेप्शन के लिए दीपिका- रणवीर कल ही मुंबई से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए थे। साथ ही आज दोनों ने बेंगलुरु स्थित दीपिका के घर की बालकनी से हाथ हिला कर फैंस का अभिवादन भी किया था।

दीपवीर :बेंगलुरु के पैलेस में होगा दीपिका-रणवीर का ईको-फ्रेंड्ली रिसेप्शन, जानें मेन्यू

मगर अब सभी के इंतज़ार को खत्म करते हुए दीपिका- रणवीर ने रिसेप्शन के अपने फर्स्ट लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें दोनों ही का लुक काफी ग्रैंड नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENT

12

अपने रिसेप्शन के लिए दीपिका और रणवीर ने रेट्रो लुक क्रिएट किया है, जहां दीपिका ने व्हाइट फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ गोल्ड सिल्क साड़ी पहनी है, वहीं रणवीर ने दीपिका की ड्रेस को मैच करते हुए गोल्डन वर्क वाली ब्लैक शेरवानी पहनी है।

दीपवीर: बेंगलुरु में रिसेप्शन से पहले दीपिका की मां इस बात का रख रही हैं खास ध्यान

इसी के साथ सोशल मीडिया पर “द लीला पैलेस” के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दीपिका- रणवीर एक दूसरे का हाथ थामे हुए पैलेस के अंदर प्रवेश कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

दीपवीर की शादी से हुआ उत्तर-दक्षिण का मिलन, देखिए कोंकणी रस्मों की तस्वीरें

इमेज सोर्सः Instagram

21 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT