ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
rannvijay singha and wife prianka singha welcome second child baby boy

रणविजय सिंह दूसरी बार बने पापा, बेहद क्यूट सा पोस्ट शेयर कर जाहिर की अपनी खुशी

टीवी शो ‘रोडीज’ फेम एक्टर रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह एक बार फिर माता-पिता बन गये हैं। रणविजय और प्रियंका की शादी 6 साल पहले हुई थी। इनकी चार साल की बेटी है जिसका नाम कायनात है। रणविजय दूसरी बार एक बेटे के भी पिता बन गये हैं। रणविजय की वाइफ प्रियंका सिंह ने 12 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया है।
दोबारा पिता बनने की खुशी को रणविजय ने बेहद क्यूट और मजेदार तरीके के साथ शेयर किया है। उन्होंने शूज और जर्सी से बताया कि उनके घर बेबी बॉय ने जन्म लिया है। दरअसल, रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाल जर्सी और मैचिंग जोड़ी के जूते के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “सतनामवाहेगुरुੴ” । इस पोस्ट के शेयर करते ही हर कोई रणविजय को दूसरी बार पापा बनने की बधाई देने लगा। 
https://hindi.popxo.com/article/how-to-select-baby-name-according-to-astrology-in-hindi

इसी के साथ उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी बहुत क्यूट सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें अपने शूज के साथ एक पेयर बेबी शूज की फोटो शेयर कर लिखा है, ‘शू गेम। 12 जुलाई 2021’ ….
रणविजय के दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर पूरा रोडीज परिवार उत्साहित है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जो एमटीवी रोडीज टीम के साथ हैं लिखा ‘रण,प्रि और काई को बधाई और सबसे अच्छी न्यूज’। इसके अलावा गौहर खान, प्रिंस नारुला, दिव्या अग्रवाल, वरुण सूद और दिशांक अरोड़ा ने भी दोनों को बधाई दी है।

दूसरी प्रेग्नेंसी के मौके पर रणविजय और प्रियंका ने पिछले दिनों बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया था। बेबीशॉवर की तसवीरें काफी वायरल हुई थी। गोदभराई के मौके पर प्रियंका सिंह ने बेबी शॉवर के लिए फ्लोरल प्रिंट वाला मैक्सी गाउन ड्रेस पहना हुआ था। वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। रणविजय सिंह और प्रियंका सिंह ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर की थीं और इसके कैप्शन में दोनों ने अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं। 

रणविजय सिंह इन दिनों वीजे के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो एमटीवी का एक बड़ा चेहरा हैं। रणविजय और प्रियंका पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले और उसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के घरवालों को शादी के लिए राजी किया। रणविजय सिंह हमेशा कहते हैं कि एक बच्चे का पिता बनने के बाद से वो काफी जिम्मेदार हो गए हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/actress-lisa-haydon-gave-birth-to-her-third-baby-in-hindi-956529

POPxo की सलाह :  MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

13 Jul 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT