ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
रंगोली बनाने में मुश्किल होती है या फिर पहली बार बनाने जा रहे हैं तो ट्राई करें ये टिप्स एंड ट्रिक्स

रंगोली बनाने में मुश्किल होती है या फिर पहली बार बनाने जा रहे हैं तो ट्राई करें ये टिप्स एंड ट्रिक्स

दिवाली पर जितना रोशनी का महत्व है उतना ही रंगोली बनाकर घर सजाने का भी है। हिन्दू धर्म में आंगन या द्वार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है और इसे घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। वहीं दीपावली के पावन मौके पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। कहा जाता है कि विभिन्न रंगों और फूलों से बनाई गई रंगोली आपके घर और आसपास के वातावरण में सकारात्मक उर्जा का संचार करती है, जिससे मन प्रसन्न और वातावरण बेहद सकारात्मक होता है। इसका असर आपके घर की सुख-समृद्धि और आपकी सेहत पर भी पड़ता है। यही कारण है कि लोग दीपावली के पर्व (दीवाली की शुभकामनाएं) पर हर साल अपने आंगन या द्वार को रंगोली से जरूर सजाते हैं।

रंगोली बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स Rangoli tricks and tips for beginners in hindi

हालांकि कुछ लोगों की रंगोली बनाते समय यह समस्या जरूर होती है कि उन्हें रंगोली की डिजाइन्स समझ नहीं आती और डिजाइन समझ आती है तो उसे बनाना मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण उन्हें रंगोली बनाने में काफी समय लग जाता है और कभी-कभी तो जो डिजाइन सोची होती है उससे कुछ अलग ही बनता है। वहीं अगर आप रंगोली बनाने में नये हैं तो ये दिक्कतें आपको ज्यादा परेशान कर सकती हैं। लेकिन त्योहार का समय है और ऐसे में टेंशन को दूर भगाइए और रंगोली बनाने की कुछ ट्रिक्स एंड टिप्स अपनाइए। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें आपनाकर आप आसानी से रंगोली (Rangoli tricks and tips) बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं –

हमेशा डिजाइन का चुनाव पहले करें

रंगोली बनाने का सबसे पहला रूल ये है कि आप डिजाइन का चयन पहले ही कर लें, इससे आप उसी अनुसार रंग और आकार का चुनाव कर पायेंगे। अगर आप पहली बार रंगोली बनाने जा रहे हैं तो सही और आसान रंगोली डिजाइन का चयन करें। खासकर ऐसे डिजाइन को चुने, जिसमें रंग भरना बहुत आसान हो।

पहले चॉक से ड्रा करें रंगोली

अगर रंगोली बनाने में बिल्कुल नये हैं या फिर आपके रंगोली सही से नहीं बनती हैं तो पहले डिजाइन को चॉक की मदद से ड्रॉ कर लें। ऐसा करने से लाइनें एकदम सटीक बनेगी और आप भी उसमें सीधे रंग भर सकते हैं। 

ADVERTISEMENT

रंगों का तालमेल सही रखें

रंगोली के डिजाइन के बाद उसके रंग की आपको एट्रेक्ट करते हैं। इसीलिए डिजाइन का चुनाव करने के बाद रंगों का सही चुनाव जरूर करें। ऐसे रंगों को चुनें जिनका तालमेल एक-दूसरे के साथ अच्छा और दूर से देखने में ही अट्रेक्ट करें। 

ऐसे बनाएं रंगोली का सटीक सेंटर

रंगोली में हमेशा सेंटर बनाने में ही ज्यादा दिक्कत आती है। इसके लिए आप आटा छानने वाली छलनी की मदद से एक सेंटर बना सकते हैं। इस छलनी में अपने मनपंसद का कोई सा भी रंग डालकर एक खूबसूरत सेंटर तैयार कर लें। 

डायरेक्ट रंग भरने की जगह पेपर कोन करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोग रंगोली के डिजाइन में हाथ से रंग भरते हैं। लेकिन ऐसे में कई बार रंग फैल जाता है। इससे बचने के लिए आप पेपर कोन के इस्तेमाल से रंग भर सकते हैं। ऐसा करने से रंग एक जगह पर बराबर तरीके से भरेगा और फैलेगा भी नहीं।

कांटे, चम्मच, टूथपिक या कंघी का करें इस्तेमाल

रंगोली में स्पेशल इफेक्ट देने के लिए आप कांटे, चम्मच, कंघी या टूथपिक से इसमें स्पेशल इफेक्ट दें सकते हैं। इसके लिए एक गोल रंगोली बना लें। इस गोले को कई रंग से गोलाकार आकार देते हुए भर लें। अब उसपर से कंघी या कांटे की मदद से डिजाइन दें। यही नहीं कंघी से तो भी आप गोल सर्किल पर एक अलग डिजाइन बना सकती हैं।

ADVERTISEMENT

फूलों की रंगोली बनाना है आसान

गेंदा, गुलाब और बेला ये तीन फूलों से आप मनपसंद डिजाइन की रंगोली तैयार कर सकते हैं। चाहे तो आप इन फूलों कोई आकृति बना लें या फूलों को गोल या चौकोर आकार दे कर मनपसंद डिजाइन बना लें।

ये भी पढ़ें –
एक से बढ़कर एक हैं ये दिवाली रंगोली डिज़ाइंस, कम समय में आसानी से बनाएं
दिवाली की सफाई के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, न ही लगेगी ज्यादा मेहनत और न बहुत समय
इस दिवाली बेस्ट एथनिक लुक के लिए Celeb के इन स्टनिंग फेस्टिव आउटफिट से लें इंस्पीरेशन
धनतेरस पर बन रहा है यह संयोग, जानें खरीददारी का शुभ मुहूर्त

02 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT