ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रणबीर कपूर से लेकर अनिल कपूर तक जानें ‘एनिमल’ के लिए किसने ली कितनी फीस

रणबीर कपूर से लेकर अनिल कपूर तक जानें ‘एनिमल’ के लिए किसने ली कितनी फीस

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म कबीर सिंह से हिंदी ऑडियंस का दिल जीत लिया था और इसी के साथ उन्होंने दर्शकों के लिए अपनी अगली फिल्म का स्टेक बढ़ा दिया था। इसके बाद अब डायरेक्टर की फिल्म एनिमल आ रही है और फिल्ममेकर का दावा है कि ये इस साल की सबसे एपिक फिल्म होने वाली है। इसी बीच रिलीज किया गया फिल्म का टीजर भी यही दर्शा रहा है कि फिल्म वाकई बेहद शानदार होने वाली है। लेकिन जब आपको पता चलेगा कि एनिमल कास्ट की फीस कितनी है तो आप भी हैरान रह जाएंगे। 

फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ रशमिका मंदाना फीमेल लीड में नजर आएंगी। इसके अलावा एनिमल में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे और इसी बीच हमें सभी स्टार्स की फीस का भी पता चल गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एनिमल फिल्म के लिए कौन सा स्टार कितनी फीस ले रहा है। 

एनिमल स्टार कास्ट की फीस

फिल्म की कहानी पिता और बेटे के कॉम्प्लेक्स रिलेशनशिप पर आधारित है। फिल्म में अनिल कपूर, रणबीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं बॉबी देओल के किरदार को अभी तक सीक्रेट रखा गया है और टीजर में भी उनकी केवल एक ही झलक दिखाई गई है। 

रणबीर कपूर

फिल्म में लीड रोल निभा रहे रणबीर कपूर इस फिल्म के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं और वो फिल्म के लिए 70 करोड़ की फीस ले रहे हैं। एक्टर, संदीर रेड्डी वांगा की फिल्म में नए अवतार में नजर आएंगे और फिल्म में दर्शकों को काफी एक्शन देखने को मिलेगा। 

ADVERTISEMENT

अनिल कपूर

अनिल फिल्म में एक अमीर बिजनेसमैन की भूमिका में दिखाई देंगे, जिनका रिश्ता अपने बेटे के साथ बहुत अच्छा नहीं है। एनिमल फिल्म में अपने किरदार के लिए अनिल कपूर 2 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। 

रशमिका मंदाना

रणबीर कपूर के साथ ये रशमिका की पहली फिल्म है और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक अभी से ही काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस एनिमल की कास्ट की दूसरी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं और वह इसके लिए 4 करोड़ रुपये की फीस ले रही हैं। 

बॉबी देओल

लुक्स को देखते हुए माना जा रहा है कि बॉबी देओल फिल्म में दुश्मन की भूमिका निभाने वाले हैं और फैंस उनके रोल को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। स्टार इस फिल्म के लिए 4 करोड़ चार्ज कर रहे हैं। 

त्रिप्ती डीमरी

वैसे तो वो टीजर में नजर आई हैं लेकिन त्रिप्ती भी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए त्रिप्ती 40 लाख रुपये ले रही हैं। 

ADVERTISEMENT

अन्य सपोर्टिंग एक्टर्स

शक्ति कपूर, सुरेश ऑबरोई और बब्लू पृथ्वीराज भी फिल्म में नजर आएंगे। ये सभी एक्टर्स फिल्म के लिए 30 लाख की फीस ले रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अन्य सपोर्टिंग एक्टर्स जिसमें सिद्धांत कार्निक और सौरभ सचदेव का नाम शामिल है वो फिल्म के लिए 20 लाख चार्ज कर रहे हैं। 

31 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT