ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रणबीर कपूर ने आलिया के साथ लेबर रूम का एक्सपीरियंस किया शेयर, राहा के पिता के रूप में खुद को दी रेटिंग

रणबीर कपूर ने आलिया के साथ लेबर रूम का एक्सपीरियंस किया शेयर, राहा के पिता के रूप में खुद को दी रेटिंग

हम सभी ये जानते हैं कि रणबीर कपूर कितने शानदार एक्टर हैं लेकिन उन्होंने ये भी साबित किया है कि वह एक प्यार करने वाले पति और डोटिंग पिता भी हैं। बता दें कि रणबीर कपूर ने पिछले साल आलिया भट्ट से शादी की थी और अब वह राहा कपूर के पिता भी हैं। अपनी नई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने राहा कपूर के आने के बाद अपनी जिंदगी में हुए बदलावों के बारे में काफी खुलकर बात की है। इसी बीच अब वह करीना कपूर खान के शो में पत्नी आलिया के साथ लेबर रूम का एक्सपीरियंस भी शेयर करते हुए नजर आए और पिता होने के नाते उन्होंने खुद को रेट भी किया।

फादरहुड पर रणबीर कपूर ने की बात

करीना कपूर खान के शो, वॉट वुमन वॉन्ट पर रणबीर कपूर ने खुद को लेबर रूम में बहुत अच्छा बताया। उन्होंने बताया कि वह आलिया भट्ट के साथ थे पूरा वक्त और उन्होंने काम से छुट्टी ले रखी थी। एक्टर ने ये भी बताया कि वह एक हफ्ते तक अस्पताल में रहे थे। साथ ही पहली बार जब उन्होंने राहा कपूर को पकड़ा था तो उन्हें कैसा लगा था इस बारे में भी एक्टर ने बताया था। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल जादू जैसा था। एक्टर ने कहा कि जैसे ही राहा कि उमबिलिकल रॉड काटी गई वैसे ही उन्होंने बेटी को गोद में उठा लिया था। इसके बाद आलिया ने भी बेटी को अपने सीने से लगा लिया था और उनके लिए भी ये पल जादू कि तरह था।

जब एक्टर से पूछा गया कि वह एक पिता होने के नाते खुद को 1 से 10 के बीच कितनी रेटिंग देंगे तो इस पर एक्टर ने खुद को 7 रेटिंग दी। एक नए पिता होने के लिए ये बिल्कुल भी खराब स्कोर नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने काफी रातें बिना सोए गुजारी हैं। एक्टर ने कहा, हमारे पास काफी हेल्प है लेकिन फिर भी कम से कम शुरुआत के दो महीने हम रात को जागे हैं क्योंकि जब आपको अपने पहले बच्चे की एक्साइटमेंट होती है और वो आपके बीच में सो रहा होता है तो आप अपने छोटे से मूवमेंट को लेकर भी सावधान रहते हैं।

रणबीर और आलिया ने तय किया है कि वो कुछ सालों तक राहा को पब्लिक की नजरों से दूर रखेंगे। वो अपनी बेटी की कोई एक तस्वीर भी इंटरनेट पर नहीं आने देंगे। साथ ही कपल ने पपाराजी से भी बेटी की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENT
20 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT