रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कपल के तौर पर फैंस बहुत पसंद करते हैं। दरअसल, आज दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। पिछले साल ही दोनों ने बेटी राहा कपूर का भी स्वागत किया था। फैंस ने हमेशा देखा है कि रणबीर, आलिया को लेकर कितना प्रोटेक्टिव रहे हैं। जब भी दोनों भीड़-भाड़ वाले एरिया में होते हैं तो एक्टर हमेशा ही आलिया का ध्यान रखते हुए नजर आते रहे हैं। लेकिन सुपरस्टार ने कहा है कि वह उनके मुताबिक अच्छे पति नहीं हैं। रणबीर कपूर ने यह खुलासा एक इंटरव्यू में किया है। रणबीर ने कहा उनकी जिंदगी में उनके सभी किरदार अभी वर्क इन प्रोग्रेस हैं और वह बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह खुद को बहुत अच्छा पति भी नहीं मानते हैं।
पति होने को लेकर रणबीर कपूर ने कही यह बात
रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी अच्छी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद को परफेक्ट नहीं मानते हैं। रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह बहुत अच्छे बेटे, पति या फिर भाई हैं और वह इन चीजों पर काम कर रहे हैं। रणबीर ने इंटरव्यू में कहा, लेकिन मुझे लगता है कि मैं खुद को अच्छा बनाना चाहता हूं और यह जरूरी है जब तब आपको इसके बारे में पता हो, क्योंकि आप इससे खुद को ट्रैक पर वापस ला सकते हैं। रणबीर कपूर ने कहा कि कुछ वक्त पहले पिता बनने के बाद कई चीजों को लेकर उनका नजरिया बदल गया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए उनकी बेटी से ज्यादा कुछ भी मायने नहीं लगता है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का करियर
रणबीर कपूर अपनी अपने करियर के पीक पर हैं। एक्टर की फिल्म ब्रह्मास्त्र और तू झूठी मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा काम किया है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। फिल्म के मेकर अयान मुखर्जी ने ट्राइलोजी की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट ने पिछले साल सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की थी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को काफी सराहा गया। इतना ही नहीं जल्द ही वह गल गडोट के साथ हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। वहीं एक्ट्रेस की प्रोडक्शन की फिल्म डार्लिंग्स को भी काफी पसंद किया गया था। जल्द ही रणबीर अब संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल में नजर आएंगे।