ADVERTISEMENT
home / Festival
Ram Navami Wishes in Hindi

Ram Navami Wishes in Hindi 2022 – राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश

राम नवमी हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। दरअसल, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को ही भगवान श्री राम का जन्म हुा था। इस साल राम नवमी का त्योहार 21 अप्रैल को मनाया जा रहा है। हिंदुओं के लिए राम नवमी बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन देशभर में श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देवी की विशेष पूजा होती है, इसके अलावा लोग हवन करवाते हैं और कन्या पूजन भी किया जाता है। दरअसल, भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ था और राम जी के जन्म के दिन ही गोस्वामी तुलसीदास ने अपने अमर काव्य रामचरितमानस की रचना आरंभ की थी। इस वजह से अयोध्या नगर और राम भक्तों के लिए राम नवमी का काफी महत्व है। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस पर्व को हिंदुओं द्वारा उल्लास पूर्वक मनाया जाता है। इस राम नवमी के मौके पर आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को भगवान श्री राम के मैसेज, विश और स्टेटस भेजें और उन्हें राम नवमी का हार्दिक शुभकामनाएं (ramnavami ki hardik shubhkamnaye) दें।

राम नवमी मैसेज – Ram Navami Wishes in Hindi

पुराणों की मानें तो भगवान श्री राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। इसी वजह से राम नवमी के मौके पर तीसरे प्रहर तक ही व्रत रखा जाता है और दोपहर के समय राम महोत्सव मनाया जाता है। राम नवमी के मौके पर व्रत रखकर प्रभु श्री राम और रामचरितमानस की पूजा की जाती है। इसके लिए आप सबसे पहले भगवान श्री राम (राम नवमी शायरी)  की मूर्ति को पवित्र जल से स्नान कराएं और फिर नए वस्त्राभूषणों से सजाएं। इसके बाद दीप, धूप बत्ती, आरती, पुष्प, पीला चंदन आदि से भगवान की पूजा करें। आप भी अपने दोस्तों को राम नवमी के इस मौके पर ये मैसेज भेजें और उन्हें शुभकामनाएं (ram navami wishes in hindi) दें।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Ram Navami Wishes in Hindi

  1. राम नवमी के दिन राम ने अवतार लिया था
    बुराइयों से लड़ने के लिए
    इस दिन को सार्थक बनाएं
    अपने अंदर के रावण को मिटाये
    राम नवमी की हार्दिक बधाई
  2. अयोध्या जिनका धाम है
    राम जिनका नाम हैं
    मर्यादा पुरुषोत्तम वो राम हैं,
    उनके चरणों में हमारा प्रणाम है
    राम नवमी की आपको हार्दिक शुभकामनाएं
  3. जिनके मन में श्री राम है, भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
    उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया, संसार में उसका कल्याण है||
    राम नवमी की हार्दिक बधाई
  4. सारा जहां है जिसकी शरण में,
    नमन है उस मां के चरण में,
    हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
    आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
    Happy Ram Navami 

Ram Navami Quotes in Hindi

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं – Ramnavami ki Hardik Shubhkamnaye

भगवान श्री राम (राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं), विष्णु जी के 7वें अवतार थे। उनका जन्म पृथ्वी पर बढ़ रहे राक्षसों को खत्म करने के लिए हुआ था। भगवान श्री राम, अयोध्या के महाराज दशरथ के पुत्र थे और उनका विवाह सीता माता से हुआ था। उसके बाद भगवान श्री राम को 14 साल के वनवास के लिए भेज दिया गया था। इस दौरान प्रभु श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण भी उनके साथ गए थे। वनवास के दौरान ही रावण ने सीता माता हरण कर लिया था। राम नवमी के मौके पर आप भी अपने दोस्तों को प्रभु श्री राम के जन्मदिन की शुभकामनाएं इन संदेशों और विशेज से दे सकते हैं। 

Ramnavami ki Hardik Shubhkamnaye

Ramnavami ki Hardik Shubhkamnaye

  1. राम जी की ज्योति से नूर मिलता है,
    सबके दिलों को सूरुर मिलता है,
    जो भी जाता है राम के द्वार,
    कुछ न कुछ ज़रूर मिलता है,
    Happy Ram navami!
  2. राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
    ऐसे रघुनंदन को,
    आपको और आपके परिवार
    को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
  3. शान्ति अमन के इस देश से अब
    बुराई को मिटाना होगा
    आतंकी रावण का दहन करने
    आज फिर से श्री राम को आना होगा
    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
  4. आज प्रभु राम ने लिया था अवतार,
    जैसे संत सौम्‍य है राम जी,
    वैसे ही आपका जीवन भी मंगलमय हो,
    राम नवमी मुबारक हो!

रामनवमी क्यों मनाई जाती है

राम नवमी स्टेटस – Ram Navami Status in Hindi

भगवान श्री राम को सदाचार का प्रतीक माना जाता है। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। भगवान राम को उनके सदाचार युक्त शासन के लिए भी जाना जाता है। भगवान श्री राम, विष्णु जी के ही अवतार थे और उनका जन्म रावण दहन के लिए ही हुआ था। राम जी का जन्म अयोध्या में हुआ था और इस वजह से राम नवमी के मौके पर अयोध्या में खास मेला लगता है। इस मेले का हिस्सा बनने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। यहां दिए गए राम नवमी के स्टेटस (राम नवमी स्टेटस) आप अपने व्हाट्सएप और फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें अपने परिजनों और दोस्तों को भेजकर शुभकामनाएं (ram navami ki hardik shubhkamnaye)  भी दे सकते हैं। 

ADVERTISEMENT
Ram Navami Status in Hindi

राम नवमी स्टेटस


                                                 Ram Navami Status in Hindi

  1. चैत्र नवरात्रि के दिन प्रभु राम ने जन्म लिया,
    अत्याचार से लड़ाई के लिए आज के दिन को सार्थक बनाएं,
    अपने अंदर के रावण को मिटाएं।
    Happy Ram Navami
  2. श्री राम के चरण कमल पर शीश झुकाए
    जीवन में हर खुशियां पाएं।
    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
  3. रघुकुल रीत सदा चली आई,
    प्राण जाए पर वचन न जाई॥
    श्री राम नवमी पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभेच्छा॥
  4. श्री रामचंद्र कृपालु भज,
    मन हरण भवभय दारुणम्।
    नवकंज लोचन, कंज मुख,
    कर कंज, पद कंजारुणम।
    राम नवमी का हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान राम के भजन

राम नवमी शायरी – Ram Navami Shayari in Hindi

हिंदू धर्म में ऐसे कई त्योहार हैं, जो भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े हैं। इसमें राम नवमी, दशहरा और दीपावली आदि शामिल है। भगवान श्री राम, आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श मित्र, आदर्श देश सेवक, आदर्श स्वामी होने के साथ-साथ परमात्मा भी थे। भगवान श्री राम (ram navami in hindi) ने राक्षसों का वध करके त्रिलोक में अपनी कीर्ति स्थापित की थी। इस राम नवमी पर आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को भगवान श्री राम की ये शायरी (ram navami shayari in hindi) भेज सकते हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

Ram Navami Shayari in Hindi
                                         Ram Navami Shayari in Hindi

ADVERTISEMENT
  1. गरज उठे गगन सारा,
    समुंदर छोड़े अपना किनारा, 
    हिल जाए जहान सारा,
    जब गूंजे जय श्री राम का नारा।
    राम नवमी की ढेर सारी बधाई।
  2. भजु दीनबंधु दिनेश दानव,
    दैत्य वंश-निकंदन
    रघुनन्द आनंदकंद
    कौशलचन्द दशरथ-नन्दन
    राम नवमी की शुभकामनाएं।
  3. श्री रघुवीर भक्त हितकारी,
    सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी,
    निशि दिन ध्यान धरै जो कोई,
    ता सम भक्त और नहिं होई।
    Happy Ram Navami
  4. क्रोध को जिसने जीता है,
    जिनकी भार्या सीता है,
    जो भरत, शत्रुध्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता,
    जिनके चरणों में हैं हनुमान लला,
    वो पुरुषोत्तम राम हैं,
    भक्तों में जिनके प्राण हैं,
    ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को,
    कोटी-कोटी प्रणाम है।
    राम नवमी की शुभकामनाएं।

Ram Janm Katha

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
 

ALSO READ:

12 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT