ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
राजकुमार राव को देख ‘मेंटल’ हुईं कंगना रनौत

राजकुमार राव को देख ‘मेंटल’ हुईं कंगना रनौत

बॉलीवुड लवर्स ने फिल्म ‘क्वीन’ में राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी को काफी पसंद किया था। हिट जोड़ी के कॉन्सेप्ट को भुनाते हुए अब एक बार फिर से इन दोनों को साथ में कास्ट किया गया है।

सामने आया फिल्म का पहला पोस्टर

साथ में एक हिट फिल्म दे चुके राजकुमार राव और कंगना रनौत को अब फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के लिए कास्ट किया गया है। हाल ही में इस फिल्म के पोस्टर जारी किए गए, जिसमें इन दोनों स्टार्स का फर्स्ट लुक साफ नज़र आ रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के टाइटल की ही तरह कंगना और राजकुमार वाकई में मेंटल प्रतीत हो रहे हैं। इनका यह लुक देखकर दर्शक भी पूछ बैठेंगे, ‘मेंटल है क्या’! यह फिल्म इनकी पिछली फिल्म ‘क्वीन’ से बिल्कुल अलग होगी।

क्रेज़ी होना अब सामान्य है

राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘मेंटल है क्या’ का पोस्टर शेयर किया है। इस फर्स्ट लुक में वे अपनी आंखों पर उंगलियां रखे नज़र आ रहे हैं। उन्होंने नाखूनों पर ब्लैक कलर का हल्का सा पेंट भी लगाया हुआ है। यह फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘क्रेज़ी होना अब नॉर्मल है।’ इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी मुख्य लोगों का नाम मेंशन करते हुए लिखा, ‘चलो इस मेंटल राइड की शुरूआत करते हैं।’ एकता कपूर और शैलेश आर. सिंह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कंगना का बॉय कट लुक

अपनी पिछली फिल्मों ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ और ‘सिमरन’ की ही तरह फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में भी कंगना बॉय कट हेयरस्टाइल में नज़र आएंगी। फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के फर्स्ट लुक में कंगना रनौत काफी शरारती मूड में लग रही हैं। उन्होंने अपने गाल पिचकाते हुए आंखें भी अजीब ढंग से की हुई हैं। ‘मेंटल है क्या’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसके डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुदी हैं, जो कि नेशनल अवॉर्ड विनर हैं। फिल्म की कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

ADVERTISEMENT

फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में कंगना रनौत और राजकुमार राव को डिफरेंट लुक में देखना काफी रोचक होगा।

05 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT