ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
राज कुंद्रा पत्नि शिल्पा के सोने के बाद शमिता शेट्टी के साथ करते थे पार्टी, वायरल हुआ पुराना Video

राज कुंद्रा पत्नि शिल्पा के सोने के बाद शमिता शेट्टी के साथ करते थे पार्टी, वायरल हुआ पुराना Video

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कई बार अलग-अलग कोंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं और इसकी वजह से मीडिया में आते रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ वक्त से वह हर जगह अलग-अलग मास्क में नजर आने लगे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि वह अपनी सिस्टर-इन-लॉ शमिता शेट्टी के साथ, अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के सो जाने के बाद पार्टी किया करते थे और उनका यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा का एक पुराना वीडियो काफी ट्रेंड हो रहा है और यह द कपिल शर्मा शो का है। यह वीडियो 2016 में रिलीज हुआ था और इसमें वह शिल्पा शेट्टी, सिस्टर-इन-लॉ शमिता शेट्टी के साथ दिखाई दे रहे हैं। राज कुंद्रा ने इस एपिसोड में दावा किया था कि शिल्पा शेट्टी से शादी करने के उन्हें कई फायदे हुए हैं। उन्होंने दावा किया शिल्पा 9 बजे तक सो जाया करती थीं और पार्टी के लिए बाहर जाने के लिए वह शमिता शेट्टी को बुलाया करते थे।

वीडियो में राज कुंद्रा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि शिल्पा शेट्टी से शादी करना उनके लिए बहुत अच्छा रहा है क्योंकि वह शादी के बाद काफी होमली थीं और वह रात में बाहर जाना पसंद नहीं करती थीं और 9 बजे तक सो जाती थीं। तो कभी-कभी जब उनका पार्टी करने का मन होता था तो वह शमिता से पूछते थे और शमिता कभी मना नहीं करती थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वक्त उनके दिमाग में शमिता का ख्याल आता था और जब उन्हें घर रहना होता था और किताब पढ़नी होती थी तो उनके दिमाग में शिल्पा आती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें डबल फायदा हुआ है और इस वजह से वह शमिता को शादी के लिए पुश नहीं करते हैं।

शमिता के साथ पार्टी करने पर लोग कर रहे हैं राज कुंद्रा को ट्रोल

लोग अब वीडियो पर रिएक्ट करते हुए राज कुंद्रा का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस वजह से तुम्हें आज के वक्त में हर जगह मास्क लगा कर जाना पड़ता है क्योंकि तुम अपना चेहरा नहीं दिखा सकते हो। वहीं अन्य ने लिखा, इस एपिसोड के बाद वह अपना मुंह दिखाने लायक नहीं रहा है और हर जगह मास्क लगा कर घूम रहा है। इतना ही नहीं राज कुंद्रा कई लोगों से क्रिटिसिज्म का सामना कर रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स की को-ऑनर थीं और उन्होंने फरवरी 2009 में राज कुंद्रा से सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 22 नवंबर 2009 को शादी की थी।

ADVERTISEMENT
28 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT