ADVERTISEMENT
जिन कपल्स की उम्र के बीच होता है अधिक अंतर, वे अक्सर इन दिक्कतों का सामना करते हैं
कहते हैं शादी का जोड़ा ऊपर से बनकर आता है, बस उनका मिलन धरती पर होता है। इस बात में कितनी सच्चाई है हम यह तो नहीं जानते, हां मगर ये जरूर जानते हैं कि शादी के लिए आपसी समझ और कम्पैटिबिलिटी का होना बहुत जरूरी है। फिर चाहे इसके लिए कपल्स के बीच उम्र का कितना ही फैसला क्यों न हो। आजकल खासतौर पर लव मैरिज करते समय कपल्स के बीच उम्र का अधिक अंतर होना आम बात है। बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं, जिनके बीच उम्र का भारी अंतर देखने को मिलता है। फिर चाहे वो मिलिंद सोमण और अंकिता के बीच 26 साल का फासला हो या फिर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच 10 साल का अंतर। सिर्फ बॉलीवुड कपल्स ही नहीं अपने आस-पास नजर डालेंगे तो आपको ऐसी कई कपल्स मिल जायेगे जिनके बीच उम्र का अधिक अंतर हैं।
अब सवाल यह उठता है कि कपल्स के बीच उम्र का अधिक अंतर होने से क्या उनकी रिलेशनशिप पर भी इसका असर पड़ता है। क्या समाज आसानी ने इनके रिलेशनशिप और शादी को स्वीकार कर लेता है। समाज को छोड़ भी दें तो उम्र का अधिक अंतर होने के चलते इन्हें किन-किन दिक्कतों से होकर गुजरना पड़ता है। इन सभी सवालों का जवाब हम आपको यहां देने जा रहे हैं। जानिए उम्र का अधिक अंतर होने की वजह से कपल्स को किन दिक्कतों से होकर गुजरना पड़ता है।
समाज का जजमेंट
जिन कपल्स के बीच उम्र का अधिक अंतर होता है, उन्हें समाज हमेशा अपने हिसाब से जज करता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस तरह की शादी में समाज कोई भी कमेंट पास करने से पीछे नहीं हटता। उदाहरण के लिए अगर कोई लड़की अपनी उम्र से 10-20 साल बड़े लड़के से शादी करती है तो समाज उसे गोल्ड डिगर कहने से पहले बिलकुल नहीं सोचता। वहीं लड़कों को उनकी सेक्स डिजायर के लिए जज किया जाने लगता है। उन्हें लगता है दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगी। दूसरी तरफ अगर उनकी शादी में आगे चलकर किसी भी तरह की परेशानी आती है तो भी लोग उनके बीच उम्र के फासले को इसकी वजह बताने में देर नहीं करते।
कम्पैटिबिलिटी का मसला
अगर कपल्स के बीच एक जनरेशन का गैप होता है तो उनके बीच कम्पैटिबिलिटी का मसला अधिक पैदा हो सकता है। उम्र का अधिक अंतर होने की वजह से किसी मुद्दे पर उनकी अलग मानसिकता और राय हो सकती है, जो तर्क और झगड़े का प्रमुख कारण बनती है। यहां तक कि उनकी प्राथमिकताएं भी अलग हो सकती हैं, जिनका तालमेल एक दूसरे के साथ ठीक ढंग से न बैठ पाए।
बच्चे होने पर निर्णय लेना
जिन कपल्स के बीच उम्र का अधिक अंतर होता है उन्हें बच्चों के होने के मुद्दे का सामना करना पड़ सकता है। अगर उनमें से कोई भी एक कम उम्र का है तो हो सकता है कि वो अभी बच्चे की चाहत न रखे वहीं दूसरा अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए बच्चे करना चाहेगा। यह उन दोनों के बीच एक बड़ी बहस का मुद्दा बन सकता है।
सेक्स लाइफ में परेशानी
ADVERTISEMENT
बात जब सेक्स की आती है तो इन कपल्स को ज्यादा दिक्कत से होकर गुजरना पड़ सकता है। क्योंकि समय के साथ, बड़ी उम्र के साथी को यौन इच्छा या कामेच्छा में कमी का सामना करना पड़ सकता है जो कि छोटे उम्र के साथी को परेशान कर सकता है। इसी के चलते कई बार युवा साथी कहीं और अंतरंगता तलाशने लग सकता है। यह दोनों के बीच परेशानी का सबब बन सकता है।
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
19 Mar 2021
ADVERTISEMENT