सर्दियां आ चुकी हैं और दिन पर दिन ठंड बढ़ती जा रही है। ऐसे में कुछ हफ्तों में ही आपको अपनी गर्म से गर्म जैकेट निकालने की जरूरत लगने लगेगी। हालांकि, अगर आप अपने लिए नई जैकेट लेने का प्लान कर रही हैं लेकिन ये डिसाइड नहीं कर पा रही हैं कि किस तरह की जैकेट में इंवेस्ट किया जाए तो हम यहां आपके लिए कुछ ऑप्शन ले आए हैं। और ये आपकी पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब्स से इंस्पायर्ड हैं।
1. सारा अली खान
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/11/82181882.jpg?w=576)
अगर आप इस बार सर्दियों में अपने फैशन गेम को टॉप पर खते हुए विंटर जैकेट कैरी करना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड सेलेब्स से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। सर्दी हो या गर्मी ये सेलेब्स हमेशा अपने फैशन गेम को टॉप पर रखते हैं। फिर चाहे आप सारा की इस पिंक पफ जैकेट को ही देख लीजिए। विंटर ट्रिप्स के लिए उनके इस जैकेट लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं आप।
2. प्रियंका चोपड़ा की एविएटर स्टाइल जैकेट
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/11/priyanka-chopra-at-lax-airport-in-la-11-27-2017-1.jpg?w=723)
प्रियंका का जैकेट कलेक्शन काफी बड़ा है और वो सर्दियों में भी अपने फैशन गेम को टॉप नॉच रखती हैं। अगर आप भी सर्दियों में उनकी तरह कूल दिखना चाहती हैं तो स्यूड लाइम मेटीरियल में एविएटर स्टाइल जैकेट में इवेंस्ट कर सकती हैं। ये आपको रॉकस्टार वाइब भी देगी।
3. जान्हवी कपूर की फर जैकेट
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/11/261219051733janhvi-kapoor.jpg)
फर जैकेट टाइमलेस फैशन पीस है। ये हमेशा हर सीजन में ट्रेंड में रहती है। साथ ही ये बहुत क्लासी और आरामदायक होती है। आप चाहें तो फॉक्स फर या फिर रियल फर जैकेट में इंवेस्ट कर सकती हैं।
4. सारा अली खान की ग्राफिक डिजाइन जैकेट
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/11/323574462_2812120602253840_3623391323985797018_n.jpg?w=819)
पार्का जैकेट थोड़ी लंबी होती हैं और बॉडी को ज्यादा प्रोटेक्शन देती हैं। इसके लिए आप सारा अली खान की इस सैसी, कूल जैकेट से इंस्पीरेशन ले सकती हैं।
5. सोनम कपूर की Burberry Paid Jacket
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/11/Sonam-Kapoor-gives-lessons-to-style-black-and-white-and-add-the-right-amount-of-luxury-3.jpg)
सोनम कपूर बरबरी गर्ल हैं। वो अक्सर चिक burberry जैकेट में नजर आती रहती हैं और आप भी उनके इस जैकेट लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं।
6. अनुष्का शर्मा का क्लासिक डेनिम लुक
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/11/Snapinsta.app_307796530_957489538547059_6729650446918689959_n_1080.jpg?w=1024)
डेनिम जैकेट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है और इस वजह से सभी फीमेल की वॉरड्रोब में कम से कम एक ऑल टाइम क्लासिक डेनिम जैकेट तो जरूर होगी। हालांकि, बता दें कि विंटर डेनिम जैकेट में अक्सर शियरलिंग होता है जो इसे गर्म बनाता है। ऐसे में आप अनुष्का की इस जैकेट से इंस्पीरेशन ले सकती हैं।
7. श्रद्धा कपूर की ओवरसाइज पफर
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/11/52-1.jpg?w=1024)
पिछले कुछ सालों में पफर जैकेट काफी फेमस हुई है और फैशन स्टेटमेंट बन गई है। ओवरसाइज पफर जैकेट इस समय फैशन में है। इसके लिए आप श्रद्धा कपूर के इस लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं।
8. मलाइका अरोड़ा की ग्राफिक पफर
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/11/7_626f886ce6ff7.png?w=576)
मलाइका अरोड़ा पिछले काफी वक्त से फैशन आइकन के रूप में जानी जाती है। इतना ही नहीं उनका विंटर फैशन गेम भी बहुत स्ट्रॉन्ग है। जिस तरह से मलाइका ने नियॉन कलर पफर को कैरी किया है वो वाकई शानदार है। तो आप उनके इस लुक से इंस्पीरेशन जरूर ले सकते हैं।
9. दीपिका पादुकोण की लेदर जैकेट
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/11/images.jpg)
जैकेट की बात हो रही हो तो लेदर जैकेट की बात तो होगी ही। इसके लिए आप दीपिका पादुकोण के इस ओवरसाइज लेदर जैकेट से इंस्पीरेशन ले सकते हैं।