बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज की पहचान की मोहताज नहीं है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह उन्हीं के चर्चे हैं। प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई 2021 में 39 साल की हो गई हैं। प्रियंका के दुनियाभर में बहुत बड़े फैन हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ 2018 में शादी की थी। प्रियंका और निक कई लोगों को कपल गोल देते नजर आते हैं। बता दें प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल अपनी बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च की है। इस किताब में उन्होंने अपने जीवन के बारे में ऐसे कई खुलासे किये हैं। इसी किताब में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि एक समय उन्होंने निक जोनस और अपनी मां मधु चोपड़ा की जासूसी करवाई थी।
वैसे तो आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के कई फैन हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका ने शुरुआत में निक के साथ फर्स्ट डेट पर जाने से मना कर दिया था। जी हां, निक ने प्रियंका को साल 2017 में व्हाइट हाउस में एक फेयरवल पार्टी में शामिल होने के लिए कहा था। प्रियंका उस समय वेब सीरीज क्वांटिको की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन उन्होंने निक के साथ जाने से मना कर दिया था।
प्रियंका ने इस बात का कई बार खुलासा भी किया है कि उन्होंने निक को पहली बार मेट गाला में देखने के बाद उनके साथ कुछ समय बीताने का फैसला लिया था। लेकिन उस वक्त प्रियंका अपनी और निक की उम्र में 10 साल के अंतर के बारे में सोच रही थीं। उस वक्त प्रियंका की उम्र 35 साल थी और निक महज 25 साल के थे। लेकिन फिर दोनों के बीच प्यार इस उम्र के अंतर पर भारी पड़ गया।
इसलिए करवानी पड़ी जासूसी
जब प्रियंका ने निक के साथ कुछ वक्त बिताया तो उसके कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने निक को भारत में अपने घर बुलाया था। इस दौरान प्रियंका की मां को निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बारे में कुछ भी नहीं पता था। जब निक भारत आये तो प्रियंका काम के सिलसिले में बाहर थी। इसलिए निक जोनस ने उनकी मां मधु चोपड़ा के साथ लंच पर अकेले चले गये। उस समय निक भी प्रियंका के परिवार को उतनी अच्छी तरह नहीं जानते थे। ऐसे में उनका यूं अकेले ही उनकी मां को लंच पर ले जाना प्रियंका को काफी खटक रहा था। इस वजह से निक पर नजर रखने के लिए प्रियंका ने अपने सिक्योरिटी गार्ड को भी उनके पीछे लगा दिया था और तस्वीरें क्लिक करने का फरमान सुनाया था। प्रियंका जानना चाहती थीं कि आखिर दोनों क्या कर रहे हैं।
ADVERTISEMENT
प्रियंका का कहना है कि वो इस बात को लेकर काफी टेंशन में थी कि आखिर निक उनकी मां से क्या बात कर रहा है। दरअसल प्रियंका मानती है कि उन्हें सबकुछ जानने की जल्दी रहती है, ऐसे में किसी भी तरह का सीक्रेट या सरप्राइज उन्हें हमेशा अशांत कर देता है। यही वजह थी कि उन्होंने निक और अपनी मां की जासूसी करवाई थी। हालांकि प्रियंका को बाद में पता चला कि लंच के दौरान निक ने उनकी मां के सामने उनसे शादी करने का प्रस्ताव रखा था।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर में 1 और 2 दिसंबर को हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। उनकी इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं। प्रियंका और निक की रोमांटिक केमिस्ट्री किसी से भी छुपी नहीं है। दोनों अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को खूब एंजॉय कर रहे हैं। निकयांका अपने रिलेशनशिप में ताज़गी और रोमांच को बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे को पूरा समय देते हैं।
(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!