ADVERTISEMENT
प्रियंका चोपड़ा की योग्यता पर विदेशी पत्रकार ने उठाए सवाल, देसी गर्ल ने दिया करारा जवाब
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने देश में ही नहीं विदेश में भी अपनी प्रतिभा का झंडा लहराया है। वे पिछले काफी समय से किसी न किसी बात को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के ऑस्कर नॉमिनेशन को लेकर उसके बाद अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ की लांच को लेकर प्रियंका चर्चा में बनी हुई थीं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मिलकर 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स का नॉमिनेशंस की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर उनकी काफी सराहना भी गई। मगर इन सब के बीच एक विदेशी पत्रकार को शायद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का ऑस्कर नॉमिनेशंस (Oscar Nominations) की घोषणा करना पसंद नहीं आया और उसने सीधा प्रियंका की योग्यता पर सवाल खड़े कर दिए।
पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जो भी करती हैं वो चर्चा का विषय बन जाता है। देश से लेकर विदेशी पत्रकारों तक सभी की नजरें प्रियंका चोपड़ा पर रहती हैं। यही वजह है कि हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनास के साथ मिलकर 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा की तो एक विदेशी पत्रकार ने ऑस्कर जैसे बड़े अवार्ड्स के लिए सीधा प्रियंका की योग्यता पर सवाल उठा दिए। विदेशी एंटरटेनमेंट पत्रकार पीटर फोर्ड ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इन दोनों के प्रति कोई असम्मान नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फिल्मों में उनका योगदान उन्हें ऑस्कर नो नॉमिनेशंस की घोषणा करने के काबिल बनाता है।”
बस फिर क्या था अपनी बेबाकी के लिए मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी बदले में इस पत्रकार को करारा जवाब दे दिया। विदेशी पत्रकार के उस ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “कोई क्वालीफाई कैसे होता है, इस पर आपके विचार जानना चाहूंगी। आपके ध्यानार्थ यहां मेरी 60 से ज्यादा फिल्मों की सूची है।” इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मों की लिस्ट का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर दिया।
Would love your thoughts on what qualifies someone. Here are my 60+ film credentials for your adept consideration @mrpford https://t.co/8TY2sw1dKb pic.twitter.com/T8DnQbtXZG
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 16, 2021
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस ट्वीट पर करारा जवाब देने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। फिल्म लेखक अपूर्व असरानी ने विदेशी पत्रकार के इस ट्वीट पर हैरानी जताते हुए ट्वीट किया, “क्वालीफाई? प्रियंका चोपड़ा ने 80 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 13 की वो प्रोड्यूसर रहीं हैं। उनकी पिछली फिल्म बाफ्टा और ऑस्कर में नॉमिनेटेड है। टाइम्स की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों और फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वो हैं। उनका ममोइर न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर लिस्ट में है।”
बता दें इस बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सिर्फ ऑस्कर के लिए नॉमिनेशंस ही नहीं किये हैं बल्कि उनकी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को भी ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेट किया गया है। फिल्म को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे।
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
ADVERTISEMENT
19 Mar 2021
ADVERTISEMENT