ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बचपन की एक बहुत ही खूबसूरत अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी नानी, मां और कजिन प्रियम माथुर के साथ दिखाई दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक यह तस्वीर उनकी नानी के जन्मदिन की है और प्रियंका की जिंदगी में यह तस्वीर उनकी जिंदगी में मौजूद स्ट्रॉन्ग मैटर्नल फिगर पर आराधित है।
प्रियंका ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हम सभी 6 लोग अपनी नानी का जन्मदिन मना रहे थे। उन्होंने मुझे बढ़ा किया है क्योंकि उस समय मेरे माता पिता मेडिकल करियर और पढ़ाई पर ध्यान दे रहे थे। मेरी अपब्रिंगिंग का वह एक बहुत ही अहम हिस्सा रही हैं। मुझे बहुत ही लकी फील होता है कि मेरी जिंदगी में इतनी सारी स्ट्रॉन्ग मेटरनल फिगर थीं। मैं आप सभी के मेरे लिए होने के लिए बहुत ही ग्रेटफुल हूं। आपको बहुत याद करती हूं नानी। साथ ही प्रियंम माथुर, हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हो’।
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट को साइन ऑफ करते हुए लिखा, PS- मैं पहली तस्वीर में इतनी डायबोलिकल क्यों लग रही हूं? आपके क्या विचार हैं? और हमें लगता है कि वह बहुत अडॉरेबल लग रही हैं। इनके साथ उन्होंने #mondaymusings, #memories, #motherfigures, #nostalgia and #just हैशटेग के इस्तेमाल किया है।
प्रियंका चोपड़ा का अगला प्रोजेक्ट सिटाडेल है, जो एक मल्टी सीरिज है और इसका प्रोडक्शन, भारत, इटली और मैक्सिको में किया जा रहा है। इसमें रिचर्ड मैडेन भी हैं और इस सीरिज को रूसो ब्रदर्स डायरेक्ट कर रहे हैं। सिटाडेल अमेजॉन प्राइम के साथ प्रियंका दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उन्होंने संगीत प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। यह एक संगीत थीम डांस रियलिटी शो है, जिसे निक जोनस होस्ट करेंगे। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की सीरिज द व्हाइट टाइगर में दिखाई दीं थी जो अरविंद अड़ीगा की नोवल पर आधारित थी।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, ‘हमें आप सभी को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम अपने इस खास समय में आप सभी से प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर फोकस कर सकें। आप सभी का शुक्रिया।’