ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
priyanka, madhu and malti

प्रियंका ने मॉम मधु चोपड़ा के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, नानी की गोद में दिखी मालती

ग्लोबल एक्टर बनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मॉम मधु चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई देते हुए फैन्स को स्पेशल ट्रीट दी है। एक्ट्रेस ने बर्थडे विश के साथ अपनी, मां मधु और बेटी मालती मैरी चोपड़ा की तस्वीर शेयर की है। 

प्रियंका द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में नन्ही मालती अपनी नानी की गोद में रेस्ट करती नजर आ रही है, लेकिन तस्वीर ऐसे एंगल से लिया गया है कि लोग प्रियंका और निक की इस प्यारी-सी प्रिंसेस का चेहरा न देख सके। तस्वीर में प्रियंका और मधु कैमरे की तरफ स्माइल करती हुई दिख रही हैं। 

साभार- इंस्टाग्राम

प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, हैप्पिएस्ट बर्थडे ममा। तुम हमेशा ऐसा ही इंफेक्शियस स्माइल करती रहो। तुम लाइफ के प्रति अपने उत्साह और हर दिन के अपने अनुभवों से मुझे हमेशा बहुत इंस्पायर करती हो। तुम्हारा सोलो यूरोप टूप पर जाना मेरे लिए अब तक का तुम्हारा बेस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन है। 

एक्ट्रेस की ये तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें तीन जेनरेशन एक साथ है और ये बात एक्ट्रेस के फैन्स ने कमेंट में लिखा भी है। मधु चोपड़ा भी इस पिक में पारंपरिक नानी वाले फॉर्म में नजर आ रही हैं, उन्होंने अपने कंधे पर बर्प क्लॉथ लगा रखा है। 

ADVERTISEMENT
साभार- इंस्टाग्राम

निक चोपड़ा ने भी अपनी सास को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थडे टु माई इंक्रेडिबल मदर इन लॉ। 

प्रियंका और निक की बेटी मालती की बात करें तो मालती का जन्म इस साल के शुरूआत में हुआ था और प्रीमैत्योर बर्थ की वजह से वो 100 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद ही घर आई थी। इस बारे में उस वक्त प्रियंका और निक ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। 

हाल ही में निक जोनस ने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा है कि उन्हें और प्रियंका दोनों को ये लगा कि उन्हें इसके बारे में लोगों को जरूर बताना चाहिए। निक ने कहा था कि हमने ये बात सोशल मीडिया पर इसलिए शेयर की थी क्योंकि हम अपनी बेटी को घर लाने को लेकर बहुत आभारी महसूस कर रहे थे। साथ ही हम उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहते थे जो हमारी बेबी के हॉस्पिटल में रहने और हमारी इस जर्नी में साथ था। निक ने कहा था इस समय टीम के रूप में प्रियंका का उनके साथ होना बहुत मदद करने वाला था और ये अनुभव बहुत तरह से आंखे खोलने वाला भी था। निक ने कहा इसे शेयर करना इसलिए भी जरूरी था कि लोग चाहे उनकी जो भी यात्रा हो, चाहे वो हमारे जैसी हो या डायबिटीज हो या किसी और तरह की चुनौति हो, वो जानें कि वो अकेले नहीं है। 

इस मौके पर निक ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा था कि एक्ट्रेस ने किसी चट्टान की तरह इस मुश्किल वक्त का सामना किया था।

ADVERTISEMENT
17 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT