प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है और इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी बेटी 100 दिनों के बाद NICU से घर आई है। तस्वीर में प्रियंका और निक प्यार से अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों ने इस तस्वीर को मदर्स डे के मौके पर शेयर किया है। इसके साथ ही प्रियंका ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
जैसे ही प्रियंका और निक ने इस खूबसूरत तस्वीर और नोट को शेयर किया, वैसे ही उनकी तस्वीर पर कई सितारों और फैंस के शुभकामनाओं के मैसेज भी सामने आने लगे। दोनों के करीबी दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कॉमेडियन लिली सिंह ने भी प्रियंका की इस रोलर कोस्टर राइड और बेटी के इतने समय तक NICU में रहने के बाद अब घर आने पर प्यार व्यक्त करते हुए लिखा, लव यू।
यहां देखें प्रियंका की पोस्ट
प्रियंका ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ”इस मदर्स डे पर हम अपने पिछले कुछ महीनों के बारे में ही बात करना चाहते हैं क्योंकि यह रोलरकोस्टर जैसा था और अब हमें पता है कि कई अन्य लोगों ने भी इस तरह का एक्सपीरियंस किया है। 100 से अधिक दिनों तक NICU में रहने के बाद आखिरकार हमारी बेटी अब घर आ गई है। हर एक परिवार की जर्नी अलग होती है और उसके लिए उन्हें एक लेवल तक भरोसा रखना पड़ता है और हमारे लिए ये कुछ महीनें बहुत ही चैलेंजिंग थे लेकिन यह साफ हो गया है कि हर एक पल कितना खास है।”
कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने रैडी चिल्डर्न ला जॉला और सेडर सिनाई के डॉक्टर और नर्स का शुक्रियाअदा भी किया है, जहां दोनों की बेटी एडमिट थी। उन्होंने अपने नोट को खत्म करते हुए लिखा, ”हमारा अगला चैप्टर अब शुरू हुआ है और हमारी बेटी ट्रूली बैडएस है। मॉमी और डैडी आपसे बहुत प्यार करते हैं”। हम इससे पूरी तरह से सहमत हैं और प्रियंका की बेटी भी उनकी तरह ही फाइटर हैं।
पिछले महीने ही एक अंतरराष्ट्रीय पब्लिकेशन ने बताया था कि निक और प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है और प्रियंका की पोस्ट में क्यूट MM ने इसे प्रूफ कर दिया है। अब दोनों की बेटी घर आ गई है तो ये सही में जश्न मनाने का वक्त है।