home / फैशन
PICS: प्रियंका चोपड़ा का ये Under bust Gems लुक है सबसे हॉट, बन सकता है नया ट्रेंड!

PICS: प्रियंका चोपड़ा का ये Under bust Gems लुक है सबसे हॉट, बन सकता है नया ट्रेंड!

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगभग 3 साल बाद भारत लौटी हैं और उनके आने से एक बज क्रिएट हो गया है। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी हेयरकेयर ब्रांड को प्रमोट करने के लिए मुंबई आई हैं और बुधवार को वह स्टाइलिश ऑल-व्हाइट अवतार में एक प्रमोशनल ईवेंट को अटेंड करने के लिए पहुंची थी। वैसे तो हमें प्रियंका चोपड़ा का व्हाइट क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड पैंट लुक काफी पसंद आया लेकिन इसमें सबसे ज्यादा अटेंशन उनकी एक एक्सेसरी ने खींची। दरअसल, हम प्रियंका चोपड़ा की अंडर बस्ट जेम्स की बात कर रहे हैं जिन्हें उन्होंने अपने क्रॉप टॉप के साथ कैरी किया था और उनकी यह एक्सेसरी काफी स्टाइलिश लग रही थी।

Instagram

बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपनी हेयरकेयर ब्रांड का मुंबई में प्रमोशन कर रही थीं और इस दौरान पैप्स ने चिक क्रोप्ड ब्लाउज और हाई वेस्ट फ्लेयर्ड पैंट्स में उनकी तस्वीरें क्लिक कीं। वैसे तो उन्होंने इसके साथ अन्य कई स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की थी लेकिन उनके अंडर बस्ट जेम्स ने सारी स्पॉटलाइट अपने नाम कर ली। अब देसी गर्ल का यह न्यू लुक नया फैशन ट्रेंड भी बन सकता है और इतना ही नहीं आप भी उनके इस लुक से स्टाइल इंस्पीरेशन ले सकती हैं और ज्वेलरी में स्टेटमेंट अंडर बस्ट जेम्स को एड कर सकती हैं। यहां देखें एक्ट्रेस की PICS:

डिजाइन डिटेल की बात करें तो प्रियंका के स्लीवलेस टॉप पर सर्कुलर कटआउट बना हुआ है और राउंड नेकलाइन है, उनकी फिटिड बस्ट पर प्लेट्स बनी हुई हैं और ड्रॉप शोल्डर लुक है और अंडर बस्ट गोल्ड वायर पर दो अलग-अलग तरह के एंब्लिशमेंट जेम्स लगे हुए हैं। एक्ट्रेस ने हाई वेस्ट व्हाइट कलर पैंट्स के साथ अपने ऑल-व्हाइट लुक को कंप्लीट किया था।

Instagram
Instagram

प्रियंका ने अपने आउटफिट को मैचिंग हाई हील्स, डैनिटी इयररिंग्स, डबल स्ट्रैप मैटालिक गोल्ड वॉच, मेटालिक ब्यू नेल्स और अंत में खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने ब्राउन लिप शेड, मस्कारा और ब्लश्ड चीक्स के साथ सटल आईशैडो रखी थीं और शार्प कन्टूरिंग के साथ मेकअप लुक को कंप्लीट किया था।

ADVERTISEMENT

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है। साथ ही कपल ने इस साल की शुरुआत में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। दोनों ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया था।

03 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
good points logo

good points text