प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पेरिस में एक ईवेंट के लिए पहुंची हैं। इस ईवेंट से उन्होंने मंगलवार को एक सेल्फी भी शेयर की थी, जिसमें वह एन हाथवे और ब्लैकपिंक की लीसा के साथ दिखाई दी थीं। प्रियंका की सेल्फी के वायरल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा, 7 जून को एक अन्य स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं और इस बार उनके लुक ने हमारा फिर से दिल जीत लिया। दरअसल, एक्ट्रेस रफल्ड गाउन में दिखाई दीं और उनकी यह ड्रेस उनके ऑवरऑल लुक में काफी ड्रामा एड कर रही है।
पेरिस में अपने होटल से बाहर निकलते हुए प्रियंका चोपड़ा ब्लैक गाउन में दिखाई दीं जिस पर आइवरी रफल्ड डिटेलिंग थी और यह डिटेलिंग कॉलर और लेग्स के हिस्से पर भी थी। एक्ट्रेस ने अपने गाउन के साथ मैसिव डायमंड नेकलेस भी पहना हुआ था। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा बुलगारिया की ब्रांड एंबेस्डर हैं और इस वजह से वह पैरिस में बुलगारिया के नई हाई ज्वेलरी कलेक्शन की unveiling अटेंड करने गई हुई हैं।
यहां देखें प्रियंका चोपड़ा की पिक्स


रिपोर्ट्स की मानें तो इस हाई फैशन लुक में दिखाई देने से पहले प्रियंका चोपड़ा कैजुअल लुक में थीं और वहां मौजूद चिल्डरन बूटिक से शॉपिंग कर रही थीं। हो सकता है कि एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए वहां से कुछ खरीदने गई हों। बता दें कि कपल ने इस साल की शुरुआत में सरगोसे के जरिए बेटी का स्वागत किया था। कपल ने बेटी की पहली तस्वीर भी शेयर की थी, जब उनकी बेटी आखिरकार 100 दिनों तक NICU में रहने के बाद घर आई थी।
एक ओर जहां प्रियंका फिलहाल पेरिस में बिजी हैं तो वहीं दूसरी ओर निक भी अपने नए रियिलीट शो डांसिंग विद मायसेल्फ की शूटिंग में बिजी हैं, जहां वह शकीरा और लिजा कोशी के साथ जज हैं।