ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने किया शॉकिंग खुलासा, कहा – ‘मेरी लाइफ में कुछ मर्द हैं, जो मेरी सक्सेस से इनसिक्योर हैं…’

प्रियंका चोपड़ा ने किया शॉकिंग खुलासा, कहा – ‘मेरी लाइफ में कुछ मर्द हैं, जो मेरी सक्सेस से इनसिक्योर हैं…’

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन हैं और एक्ट्रेस ने 2003 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाय’ थी और इसके बाद अभी तक एक्ट्रेस ने अपने करियर में बहुत ही अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें क्वांटिको, साइंस फिल्म द मैट्रिक्स आदि के नाम शामिल हैं। इसके बाद जल्द ही एक्ट्रेस सिटाडेल में दिखाई देंगी, जिसे रूसो ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जो 28 अप्रैल को स्ट्रीम होगी। इसी के साथ प्रियंका ने 22 साल के अपने करियर में पहली बार वेतन समानता हासिल की है।

प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों बॉलीवुड में राजनीति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। अब उन्होंने सैलरी में समानता और अपने पर्सनल एक्सपीरियंस पर बात करते हुए खुलासा किया है कि वो लाइफ में ऐसे पुरुषों को जानती हैं, जो उनकी सक्सेस को लेकर इनसिक्योर हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि वो ऐसे मर्दों को भी जानती हैं, जो उनकी सफलता से खुश हैं।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, प्रियंका ने पुरुषों और महिलाओं के बीच वेतन समानता के मुद्दे पर विचार किया। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि कैसे पुरुषों की असुरक्षा वेतन असमानता में भूमिका निभाती है।

पुरुषों ने आजादी इंजॉय की है

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ”मेरी लाइफ में कुछ शानदार मर्द हैं, जो मेरी सक्सेस को लेकर इनसिक्योर नहीं हैं, लेकिन मेरे जीवन में ऐसे पुरुष भी हैं, जो मेरी सफलता को लेकर बहुत असुरक्षित हैं। इसलिए मुझे लगता है कि पुरुषों ने आजादी इंजॉय की है और फैमिली का लीडर होने के नाते गौरव का आनंद लिया है। ये उनके क्षेत्र के लिए खतरा है, जब एक महिला ऐसा करती है या अगर एक महिला ज्यादा सफल होती है या एक पुरुष घर पर रहता है और महिला काम करने के लिए बाहर जाती है।”
इस सवाल का गलत जवाब देकर भी मिस वर्ल्ड बन गई थीं प्रियंका चोपड़ा

ADVERTISEMENT

पापा से ज्यादा कमाती थी मां

प्रियंका ने यह भी याद किया कि कैसे उनके पिता ने हमेशा उनकी मां का सपोर्ट किया और उनकी सफलता के बारे में कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं किया। वो कहती हैं, “मेरे पिता ने मेरी मां के साथ ऐसा किया; वो प्राइवेट प्रैक्टिस कर रही थी और वह अभी भी सेना में था। मेरी मां मेरे पिता से अधिक कमाने लगीं लेकिन उन्होंने इसे एक इकाई के रूप में देखा क्योंकि ‘घर पर ही तो आ रहा है’। कोई ईगो नहीं था,” प्रियंका गर्व से मुस्करा उठीं।
प्रियंका चोपड़ा अपना ग्लो ऑन प्वॉइंट रखने के लिए 5 मिनट तक करती हैं ये काम

जल्द इस बॉलीवुड फिल्म में भी आयेगी नजर 

प्रियंका चोपड़ा को जल्द ही फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ देखा जाएगा। इस फिल्म को लेकर प्रियंका ने नया अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आलिया, कटरीना और मैं… तीनों ही अपनी जिंदगी के सबसे बिजी फेज में हैं, लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि ये फिल्म अगले साल तक रिलीज हो जाये।

प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर्स को लेकर की शॉकिंग बात, कहा – ”ये करते क्या हैं फिर भी…”

19 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT