प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन सिंगर मंगेतर निक जोनस को मंगलवार के दिन राजस्थान के जोधपुर में घूमते देखा गया। दोनों हाथों में हाथ डाले बड़े प्यार से राजस्थान के ऐतिहासिक नगर जोधपुर के एयरपोर्ट से निकले और फिर वहां से वे सीधे जोधपुर के मेहरानगढ़ किले पर पहुंचे। माना जा रहा है कि उनका यह विज़िट अपनी शादी के लिए डेस्टिनेशन यानि लोकेशन चुनने के लिए था।
View this post on Instagram#nickjonas #priyankachopra short visit to the fort in Jodhpur @viralbhayani
हो सकता है कि जिस तरह प्रियंका चोपड़ा ने बाकी सेलिब्रिटीज़ से उलट अपनी सगाई की रस्म अपने घर में पारंपरिक तरीके से निभाई थी, उसी तरह प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी भी विदेशों के किसी बड़े डेस्टिनेशन की जगह भारत के किसी खूबसूरत और ऐतिहासिक किले में रॉयल तरीके से करना चाहती हों।
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सगाई की सारी जूलरी जोधपुर में ही बनवाई थी और लगता है कि उन्हें जोधपुर और यहां की जूलरी काफी पसंद आई है, और इसीलिए वो यहां के चक्कर लगा रही हैं। यह भी हो सकता है कि वो यहां से ही अपनी ट्रेडिशनल वेडिंग जूलरी भी बनवा रही हों। इसकी वजह यहां खूबसूरत जूलरी का व्यापार है, जिसे प्रियंका चोपड़ा की शादी के वक्त आप खुद ही देख लेंगे। लगता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में बेहद ट्रेडिशनल और खूबसूरत लगने वाली हैं।
इसके बाद आज सुबह ही यह कपल जोधपुर से निकल कर मुंबई पहुंच गया क्योंकि उन्हें सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। प्रियंका चोपड़ा को सफेद टीशर्ट और ब्लू पैंट में जबकि निक जोनस को उनके पसंदीदा ग्रे कलर की टीशर्ट और ब्लू कैप में देखा गया।
View this post on Instagram#nickjonas #priyankachopra short visit to the fort in Jodhpur @viralbhayani
बताया गया है कि निक जोनस अपनी मंगेतर के साथ समय गुजारने के इरादे से शनिवार को ही मुंबई पहुंच गए थे। इसके बाद उन्हें एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच में मशहूर क्रिकेटर महेन्द्र सि्ंह धोनी, बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर, कुणाल खेमू और दूसरे अनेक सेलिब्रिटीज़ के साथ देखा गया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका ने फुटबॉल मैच खेलते हुए निक जोनस का वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा प्रियंका ने इस मैच से पहले की भी अनेक तस्वीरें शेयर की हैं।
पिछले काफी समय से एकदूसरे से डेटिंग कर रहे इस कपल ने पिछले अगस्त में आखिरकार लोगों की अटकलों को विराम लगाते हुए रोका और सगाई की रस्म मुंबई में अपने घर से पूरी की। इसके बाद मुंबई में एक प्राइवेट पार्टी रखी गई थी।
इन्हें भी देखें –
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई होनी पक्की, मुंबई पहुंची निक की फैमिली
इसके बाद अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने भी अपना 26वां जन्मदिन दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच एक बेसबॉल मैच के साथ मनाया। इसी दौरान यह दोनों साथ- साथ एक दिन के ट्रिप पर मैक्सिको में कोबो सैन लूकास भी गए।
आजकल प्रियंका चोपड़ा पिछले तीन साल के बाद मुंबई के बॉलीवुड की एक फिल्म- ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग में बिज़ी हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं और यह फिल्म एक महिला ऐशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है जो मात्र 13 साल की उम्र में ही इम्यून डेफिशिएंसी ऑर्डर नाम की बीमारी की शिकार हो गई थी। और बाद में वह मोटिवेशनल स्पीकर बनीं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
इसे भी देखें –
आखिरकार प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की बात कन्फर्म कर ही दी
नाराज देशवासियों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा से क्यों कहा – शर्म करो